पटना: बिहार की सियासत में आज का दिन महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज शाम 6 बजे NDA नेताओं की अहम बैठक आयोजित होगी। यह बैठक लोक सेवक आवास में होगी, जिसमें NDA के घटक दलों के प्रमुख नेताओं के शामिल होने की संभावना है।

बैठक में हाल ही में संपन्न बिहार विधान परिषद चुनाव के परिणामों पर विस्तार से चर्चा हो सकती है। चुनाव में NDA के प्रदर्शन की समीक्षा के साथ-साथ विभिन्न सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों के प्रदर्शन और चुनावी परिस्थितियों का आकलन किया जा सकता है।

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में चुनाव परिणाम से मिले राजनीतिक संकेतों पर भी चर्चा होने की संभावना है। इसके अलावा आगामी राजनीतिक रणनीति, सरकार और संगठन के बीच समन्वय तथा गठबंधन के भीतर बेहतर तालमेल जैसे मुद्दे भी एजेंडे में रह सकते हैं।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक को NDA के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। खासकर विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद गठबंधन के घटक दलों के बीच आगे की रणनीति को लेकर चर्चा अहम होगी। बैठक में शामिल होने वाले नेताओं के सुझावों और चुनावी समीक्षा के आधार पर भविष्य की राजनीतिक गतिविधियों की दिशा तय करने पर भी विचार हो सकता है।

अब सबकी नजरें शाम 6 बजे होने वाली इस बैठक पर टिकी हैं। बैठक में क्या फैसले होते हैं और विधान परिषद चुनाव के नतीजों को लेकर NDA का क्या आकलन सामने आता है, इस पर राजनीतिक गलियारों की नजर रहेगी।

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट