सरायकेला : इस वक्त की बड़ी खबर सरायकेला से जहां चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के नीमडीह प्रखंड के सीआई खेलाराम मुर्मू को एसीबी की टीम जमशेदपुर ने5000रुपये घूस लेते अरेस्ट कर लिया है.

बताया जा रहा है कि नीमडीह अंचल के सीआई खेलाराम मुर्मू द्वारा जमीन म्यूटेशन के नाम पर प्रशांत महतो से घूस लेते हुए एसीबी की टीम ने मौके पर ही धर दबोचा. एसीबी की टीम आगे की कार्रवाई को लेकर रवाना हो गया.