Hindi News / नामकुम अंचल के राजस्व कर्मचारी राजेश कुमार के ठिकानों पर की छापेमारी

ACB की टीम ने की बड़ी कार्रवाई : नामकुम अंचल के राजस्व कर्मचारी राजेश कुमार के ठिकानों पर की छापेमारी

Edited By:  |
acb ki team ne ki badi karrawai acb ki team ne ki badi karrawai

रांची: बड़ी खबर रांची से है जहां एसीबी की टीम ने नामकुम के राजस्व कर्मचारी राजेश कुमार रजक के रांची और गुमला आवास में छापेमारी कर रही है. पिछले दिनों एसीबी की टीम ने शहर अंचल के अंचलाधिकारी मुंशी राम को रंगेहाथ37हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा था.

एसीबी की टीम ने बुधवार को राजधानी रांची के मोरहाबादी राम कृष्ण मिशन के पास नामकुम अंचल के राजस्व कर्मचारी राजेश कुमार के आवास पर छापा मारा है. अभी कार्रवाई जारी है. साथ ही टीम ने गुमला के उनके आवास में भी छापेमारी कर रही है.एसीबी की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बुधवार को नामकुम में राजस्व कर्मी राजेश कुमार के ठिकानों पर दबिश दी है.ACBकी टीम आज सुबह उनके ठिकाने पर पहुंची और रेड कर रही है. नामकुम अंचल के राजस्व कर्मी राजेश कुमार के मोरहाबादी के रामकृष्ण मिशन के पास स्थित घर और गुमला के घाघरा स्थित पैतृक आवास पर छापेमारी की गई है. एसीबी ने पिछले दिनों राजेश कुमार को37हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था.

रांची से नैयर की रिपोर्ट---