जमशेदपुर:आज पूरे देश में 74 वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया जा रहा है. जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने झंडोत्तोलन कर झंडे को सलामी दी. इस दौरान जिला प्रशासन के सभी विभाग की झांकियां काफी आकर्षण का केंद्र रही. जिला पुलिस बल के साथ रैफ,जैप ओर एनसीसी के जवानों ने परेड कर उपस्थित लोगों को मन मोहा.

इस मौके पर मंत्री बन्ना गुप्ता ने जनता को संबोधित करते हुए सरकार की उपलब्धियां बताये. और कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए हम सभी वचनबद्ध हैं.