अमिताभ बच्चन को दादा साहेब फाल्के अवार्ड मिलने पर सीएम रघुवर ने दी शुभकामनाएं

Edited By:  |
5405 5405

रांचीः सिने जगत में उत्कृष्ट काम के लिए हर साल दादा साहेब फाल्के अवार्ड दिया जाता है। इस साल सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को दादा साहेब फाल्के अवार्ड के लिए चुना गया है।

सीएम रघुवर ने दी शुभकामनाएं

अमिताभ बच्चन को अवार्ड के लिए चयन किये जाने की घोषणा के साथ ही लोगों ने उनको बधाई संदेश देना शुरू हो गया। झारखंड के सीएम रघुवर दास ने भी अमिताभ बच्चन को बधाई दी। सीएम ने कहा कि आप ऐसे ही हिंदी सिनेमा को नित नये आयाम देते रहें। मुख्यमंत्री ने अपने बधाई संदेश में अमिताभ बच्चन को सदी का महानायक बताते हुए कहा कि उनके अहम योगदान से भारतीय सिनेमा जगत लोकप्रियता की नई ऊंचाइयों पर पहुंचा है।


Copy