रांची:-झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने 2023-24 के लिए विस की 24 विधानसभा की समितियों का गठन किया है। इस संबंध में अधिसूचना विधानसभा सचिवालय की ओर से मंगलवार को जारी कर दी गई। अधिसूचना में सभी समितियों के सभापतियों के नाम की भी घोषणा कर दी गई है। वहीं, इसमें यह भी कहा गया है कि समिति का कार्यकाल अधिसूचना निर्गत होने की तिथि से एक वर्ष तक के लिए या समिति के पुनगर्ठन (जो भी पूर्व घटित हो ) तक के लिए होगा।


जानें किस समिति के कौन होंगे सभापति

- विशेषाधिकार समिति– रबींद्रनाथ महतो

- नियम समिति– रबींद्रनाथ महतो

- याचिका समिति– रबींद्रनाथ महतो

- सामान्य प्रयोजन समिति - भूषण तिर्की

- लोक लेखा समिति - नीलकंठ सिंह मुंडा

- प्राकक्लन समिति - निरल पूर्ति

- सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति - सरयू राय

- सरकारी आश्वासन समिति - दीपक बिरुआ

- प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति - डॉ० सरफराज अहमद

- प्रत्यायुक्त विधान समिति - विनोद कुमार सिंह

- जिला परिषद एवं पंचायती राज समिति - रामदास सोरेन

- आन्तरिक संसाधन एवं केन्द्रीय सहायता समिति - इरफान अंसारी

- निवेदन समिति - उमाशंकर अकेला

- अनु०जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति (यह समिति आदिम जनजाति कल्याण से संबंधित विषयों को भी देखेगी) - लोबिन हेम्ब्रम

- सदाचार समिति - रामचन्द्र सिंह

- पुस्तकालय विकास समिति - अर्पणा सेन गुप्ता

- महिला एवं बाल विकास समिति - सीता मुर्मू

- पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति - सबिता महतो

- विधायक निधि अनुश्रवण समिति– सीपी सिंह

- शून्यकाल समिति - प्रदीप यादव

- गैर सरकारी संकल्प समिति - केदार हाजरा

- अनागत प्रश्न कियान्वयन समिति - रामचन्द्र चन्द्रवंशी

- युवा कल्याण, संस्कृति एवं पर्यटन विकास समिति - सुदेश महतो

- आवास समिति - ग्लेन जोसेफ गॉलस्टेन