MADHEPURA: बड़ी खबर मधेपुरा से आ रही है जहां करमा पूजा के दौरान नदी में डूबने से कुल 5 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गयी है।

यह घटना जिले के चौसा प्रखंड के मनोहरपुर गांव की है।मिली जानकारी के अनुसार मनोहरपुर में करमा धरमा पर्व को लेकर नदी किनारे गई चार लड़की समेत 5 बच्चों की मौत हो गई है।सभी मृत बच्चों के शव को स्थानीय लोगों की मदद से बरामद कर लिया गया है।

घटना के बाद मृतक के घर मातमी सन्नाटा छा गया है।घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रवीश रंजन और अंचलाधिकारी राकेश कुमार सिंह के साथ कई अधिकारी मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की। पुलिस ने सभी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वहीं अंचलाधिकारी ने सरकारी प्रावधान के अनुसार सरकारी सहायता देने की बात कही है।

बताया जाता है कि चौसा प्रखंड के मनोहरपुर में करमा धरमा पर्व को लेकर दर्जनों बच्चे नदी किनारे गए हुए थे।इस दौरान एक बच्ची नदी में फिसल कर डूबने लगी जिसके पीछे-पीछे कई अन्य बच्चियां भी चली गयी और डूब गयी।इस बीच बच्चियों के डूबने की सूचना गांव मे पहुंची तो सैकड़ों की संख्या मे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तब तक चार बच्ची एवं एक बच्चे यानी कुल 5 की डूबने से मौत हो चुकी थी।ग्रामीणों के सहयोग से सभी का शव नदी से निकाला गया गया और बाद में सभी शवों को मध्य विद्यालय मनोहरपुर के मैदान में रखा गया।इस घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है।बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।वहीं प्रशासनिक और पुलिस विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर कागजी प्रकिया पूरा करने में लगें हैं।