PATNA:-

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्व. एम. विश्वश्वैरया की जयंती पर उन्हें नमन किया है और कठिन परिश्रम करने वाले सभी इंजीनियरों को इंजीनियर्स दिवस पर बधाई दी है।

पीएम मोदी ने एम विश्वश्वैरया को उनकी जयंती पर नमन करते हुए उनकी उपलब्धियों का भी ट्वीट के जरिए स्मरण किया है।प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा कि :

“सभी मेहनती इंजीनियरों को इंजीनियर्स दिवस पर बधाई। हमारी पृथ्वी को बेहतर और तकनीकी रूप से उन्नत बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए धन्यवाद व्यक्त करने के लिए कोई शब्द पर्याप्त नहीं है। मैं श्री एम विश्वश्वैरया को उनकी जयंती पर नमन करते हुए उनकी उपलब्धियों को याद करता हूं।“

बिहार में भी इंजीनियर्स डे पर कार्यक्रम आयोजित

इंजीनियर्स डे के अवसर पर बिहार की सीएम नीतीश कुमार ने भी बधाई दी है।एक ट्वीट के जरिये नीतीश कुमार ने लिखा कि अभियंता दिवस पर हार्दिक शुभकामनायें..भारत रत्न एम.विश्वेश्वरैया जी की जयंती को अभियंता दिवस के रूप में मनाया जाता है।उन्हें सादर नमन।

वहीं बिहार अभियंत्रण संघ द्वारा डॉ विश्वेश्वरैया की 161 वीं जयन्ती समारोह मनाया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन पथ निर्माण विभाग के मंत्री नितिन नवीन ने किया। इस अवसर पर उन्होंने अभियंताओं से अपील किया कि अभी जिस तरीके से हर क्षेत्र में तकनीक आगे बढ रही है उसी हिसाब से आप लोग अपनी भी तकनीक अपनाएं।मंत्री ने इंजीनियरिंग के क्षेत्र में आने वाले युवक-युवतियों से उच्च तकनीक के क्षेत्र में विशेषज्ञता लेने की अपील की ताकि वे इस क्षेत्र में आकर बेहतर काम कर सके।