रामगढ़ – इस वक्त की बड़ी खबर रामगढ से आ रही है जहां बस और कार की सीधी टक्कर हुई है,जिसमें 5 की मौत जिंदा जलने से हुई है जबकि दर्जनों यात्री घायल हैं।मिली जानकारी के अनुसार रामगढ़ जिले की मुरुबन्दा में महाराज बस और कार की भीषण टक्कर हुई है।
इस टक्कर के बाद कार के उपर बस चढ गयी जिससे दोनो गाड़ी में आग लग गयी।इस आग की वजह से गाड़ी में सवार 5 यात्री की जिंदा जलने से मौत हो गयी वहीं बस में सवार दर्जनों यात्री आग की वजह से झुलस गयें हैं।
घटना के बाद मौके पर पुलिस के साथ ही काफी संख्या में लोगों की भीड़ दुट गयी है।सबसे पहले घायलों को अस्पताल भेजा गया है।कार के उपर बस चढने की वजह से कई यात्री मलबे में फंस गये थे जिससे निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी है।
मिली जानकारी के अनुसार कार का नबंर बिहार राज्य का है और सभी मृतक पटना के कंकड़बाग के रहने वाले हैं।
वहीं एक दूसरी दुर्घटना में रामगढ़ जिले में तीन की मौत हो गयी है और दो घायल हो गयें हैं।यह दुर्घटना कुज्जु में रांची पटना मुख्य मार्ग एनएच 33 पर अनियंत्रित स्विफ्ट डिवाइडर से टकराने से हुई है।इस घटना के संबंध में बताया जाता है कि कार सवार सभी पांचों युवक बिहार के शेखपुरा के रहने वाले थे जो कि मां छिन्नमस्तिका रजरप्पा मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे इस दौरान कुज्जु के समीप गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई जिसमें घटनास्थल पर ही दो की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायलों को रांची रिम्स रेफर किया गया है।इसमें से रांची रिम्स जाने के दौरान एक युवक दीपक मिश्रा की भी मौत हो गयी। पूर्व में घटनास्थल पर दो युवकों गोलू और रोहित की मौत हो चुकी है।
रामगढ से धर्मेन्द्र की रिपोर्ट

