PATNA:-पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. रामविलास पासवान की पहली बरसी कल पटना के चिराग पासवान के आवास पर मनाई गयी।इस बरसी के अवसर पर आयोजित श्रद्धाजलि सभा में सीएम नीतीश कुमार और जदयू ने दूरी बनाकर रखी तो भाजपा,राजद एवं कांग्रेस के साथ ही कई पार्टी के नेता एवं मंत्री शामिल हुए।

इस श्रद्धांजलि सभा में नीतीश कुमार के शामिल नहीं होने पर राजनीतिक बयानबाजी अभी भी चल रही है।इस सिलसिले में चिराग पासवान को लेकर बिहार सरकार में भाजपा कोटा के मंत्री नीरज बबलू ने बड़ा बयान दिया है।भाजपा प्रदेश कार्यालय के सहयोग कार्यक्रम में शामिल होने आये मंत्री नीरज बबलू ने कहा कि चिराग पासवान एनडीए के हिस्सा अभी भी हैं और उन्हें उम्मीद है कि आनेवाले दिनों में भी वे एनडीए का हिस्सा बने रहेगें।वहीं चिराग पासवन के एनडीए नेता होने के सवाल पर मंत्री नीरज बबलू के साथ बैठे भाजपा कोटे से सरकार में पंचायतीराज मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि चिराग पासवान लोकसभा का चुनाव एऩडीए के साथ लड़े थे पर विधानसभा चुनाव उन्हौने एनडीए से अलग होकर लड़ा था।इसलिए चिराग का भाजपा में होने या नहीं होने के मुद्दे के सवाल का सही जवाब शीर्ष नेतृत्व ही दे सकता है।

गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव में एनडीए से अलग होकर चिराग के चुनाव लड़ने की वजह से नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जदयू को काफी नुकशान हुआ था वह बिहार की तीसरी पार्टी बन गयी थी। इसलिए जदयू चिराग पासवान से दूरी बनाकर रहना चाहती है।चिराग को कमजोर करने के लिए ही उनके चाचा पशुपति कुमार पारस के नेतृत्व में लोजपा को तोड़ने में जदयू ने मदद की थी और बाद में पशुपति कुमार पारस मोदी सरकार मे मंत्री भी बने हैं।चिराग के प्रति भाजपा के नेता का अभी भी रवैया नरम दिख रहा है जबकि जदयू पूरी तरह से चिराग के प्रति गरम है।

चिराग पासवान का समर्थन करने वाले नेता मोदी-नीतीश विरोधी हैं-दानिश

वहीं चिराग पासवान के एनडीए में होने के नीरज बबलू के बयान पर हम पार्टी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।HAM प्रवक्ता डॉ दानिश रिजवान ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार का विरोध करने वाले नेता NDA का हिस्सा नहीं हो सकतें,चिराग पासवान ने विधानसभा चुनाव में नरेन्द्र मोदी और नीतीश कुमार का विरोध किया था।