मिनी ट्रक की टक्कर से ऑटो गड्ढे में जाकर पलटी

SARAIKELA:- सरायकेला में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है जिसमें एक तीन की मौके पर ही हो गयी है,जबकि अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल है।ऑटो पर 10 से ज्यादा यात्री सवार थे।

मिली जानकारी के अनुसार सरायकेला से कांड्रा जाने वाले मुख्य मार्ग पर तीव्र गति से जा रहे मिनी ट्रक ने अनियंत्रित होकर पहले ऑटो को टक्कर मारी और उसके बाद उसके पीछे से आ रहे कार को भी ठोका ...टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो सीधे गड्ढे में जाकर गिरी..इसमें तीन की मौत मौके पर ही हो गयी,जबकि अन्य यात्री घायल हैं जिन्हें एंबुलेंस के द्वारा टाटा मुख्य अस्पताल भिजवाया गया है।इऩमें से की घायल गंभीर हैं।इसलिए मौतों का आंकड़ा बढने की आशंका है।

गौरतलब है कि सरायकेला कांड्रा मुख्य मार्ग पर इस तरह की घटना पहले भी हुई है लेकिन इसके बाद भी यातायात की सुविधा बिल्कुल ही शुन्य है।आसपास के ग्रामीणों की माने तो उस सड़क पर वेलोग हर दिन जिंदगी और मौत से संघर्ष करते रहतें हैं।

सरायकेला से मधुसूदन की रिपोर्ट