बाढ़:-मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पंडारक के द्वापर युगीन सूर्य मंदिर में पूजा अर्चना की।मुख्यमंत्री के साथ जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी मौजूद थे ।इस दौरान मुख्यमंत्री ने भगवान सूर्य की आराधना कर उन्हें जल अर्पण किया । मंदिर के पुजारी शशि शेखर ठाकुर ने मंत्रोच्चार के साथ उन्हें पूजा पाठ कराया। इसके बाद मुख्यमंत्री स्थानीय लोगों से बातचीत की इसी दौरान पूर्व जदयू प्रखंड अध्यक्ष की पत्नी शेवांता देवी ने अपनी पुत्री खुशबू की दहेज हत्या किए जाने के मामले में अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं किया जाने की शिकायत की। इस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिया इस दौरान जिला अधिकारी चंद्रशेखर सिंह सीनियर एसपी उपेंद्र शर्मा ग्रामीण एसपी विनीत कुमार आदि मौजूद थे ।
बाढ से अजय की रिपोर्ट

