…अनशन केसमर्थन में उतरे व्यवसायियों ने किया बाजार बंद

पालीगंज:- पालीगंज अनुमंडल क्षेत्र के बिक्रम बाजार में 20 वर्ष पूर्व करोड़ों की लागत से ट्रामा सेंटर बनवाया गया था पर इस समय यह सेंटर चालू नहीं हैं।इस बंद पड़े ट्रामा सेंटर को चालू करवाने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता दीपक कुमार लगातार चार दिन से अनशन पर हैं।

दीपक कुमार का अनशन सामाजिक मुद्दे को लेकर है।इसलिए अनशन के चौथे दिन बिक्रम के व्यवसायियों ने बाजार को बंद कर खुले रूप से इस आंदोलन का समर्थन किया है।इस बीच कई छोटे-मोटे नेताओं का आना जाना लगा रहा है लेकिन अब तक कोई भी सरकारी अधिकारी या सत्ताधारी दल जदयू या भाजपा का कोई भी नेता यहां नहीं पहुंचा है।

अनशनकारी दीपक को स्थानीय कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ सौरभ सिंह और भाजपा सांसद रामकृपाल यादव से समर्थन की उम्मीद है,पर अभी तक इन जनप्रतिनिधियों के ध्यान नहीं देने से स्थानीय लोगों एवं व्यवासायियों में काफी आक्रोश व्याप्त है। सामाजिक कार्यकर्ता दीपक सिंह कहा है कि जब तक कोई भी राज्य सरकार का मंत्री,अधिकारी नहीं आता है तब तक हमारी अनशन जारी रहेगा और बंद पड़े ट्रामा सेंटर को चालू करवाने के लिए जब तक ठोस आश्वासन नहीं मिलेगा तब तक हमारी आमरण अनशन जारी रहेगी चाहे इसके लिए हमारी जान ही क्यों न देनी पड़े l

पालीगंज से अमलेश कुमार की रिपोर्ट