गोड्डा:- बीते दिनों गोड्डा में मेहरमा से कोविड वैक्सीन गायब होने का बड़ा मामला प्रकाश में आया था । मिली जानकारी के मुताबिक झारखण्ड के गोड्डा को एलॉट किया हुआ 300-350 डोज बिहार के भागलपुर जिला के शिवनारायणपुर स्थित जागेश्वरी प्रायमरी स्कूल से बरामद किया है। ये वीडियो बिहार के उसी स्कूल से आया हैं जहाँ ये वैक्सीनशन चल रहा था। और उस जगह पर मेहरमा अस्पताल के प्रभारी अरविन्द सिंह मौजूद है, उनके साथ ही मेहरमा अस्पताल में अनुबंध पर काम करने वाले कृष्णा कुणाल भी इस तस्वीर में है।अब सवाल यह उठता हैं कि आखिर जब वैक्सीन झारखंड को एलॉट हुआ था तो ये बिहार में क्यों दिया जा रहा था। आज इस मामले पर मेहरमा अस्पताल मैं जांच के लिए गोड्डा DDC , गोड्डा CS , महागामा SDO दल बल के साथ जांच में पहुंचे !!
रिपोर्ट:-गोड्डा संवाददाता

