भागलपुर:-जिले में एक बड़ी दर्दनाक वारदात हुई है जिसमें एक सनकी पति ने अपनी पत्नी के साथ ही छह माह के मासूम बेटी की हत्या धरादार हथियार से कर दी।हत्या की यह वारदात जिले के शाहकुंड प्रखंड अंतर्गत जुवाखर मोढ़ोरा गांव की है।मिली जानकारी के अनुसार आरोपी सुनील अक्सर शराब का सेवन करता है ।बीती रात सुनील ने नशे की हालत में अपनी पत्नी और मासूम की गला रेतकर हत्या कर दी।घटना के बाद पुलिस ने आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती पूछताछ में सुनील ने अपना जुर्म कबूल लिया है।
इस घटना को लेकर मृतका के भाई ने मीडिया से बताया कि आरोपी चार शादी पहले कर चुका था और पांचवी शादी रूपा से किया था।रूपा कुछ दिन पहले ही माइके से अपने ससुराल आई थी जहां उसकी निर्मम हत्या कर दी गयी।
इधर घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी विधि व्यवस्था निसार अहमद शाह और प्रशिक्षु डीएसपी दिवेश कुमार मौके पर पहुंचे और आरोपी सुनील से कड़ी पूछताछ की।हत्या की इस वारदात से ग्रामीण के साथ ही पुलिस भी अंचभित है।परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।वहीं पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा कर पूरे मामले की जांच में जुट गयी है और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
सुल्तानगंज से डबलू की रिपोर्ट

