ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने तीन लुटेरे को हथियार के साथ किया गिरफ्तार

चतरा में अपराधियों ने हथियार के बल पर ग्राहक सेवा केन्द्र से 1.37 लाख की लूट कर ली।लूट की यह घटना जिले के मयुरहंड प्रखंड के पंदनी पंचायत में हुई है।मिली जानकारी के अनुसार एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र में दिन दहाड़े तीन हथियार बंद अपराधियों ने 1.37 लाख रुपये की लूट पाट की। घटना के दौरान अपराधियों ने फायरिंग कर दहशत फैला दिया।

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एक लुटेरे को खदेड़ कर पकड़ लिया और जमकर उसकी धुनाई कर दी।वहीं मौके पर पहुंची मयुरहंड़ पुलिस ने उस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।इसके साथ ही पुलिस ने छापेमारी कर दो अन्य फरार आरोपी को धर दबोचा। अपराधियों के पास से दो पिस्टल भी बरामद किया गया है।

लूटकांड में गिरफ्तार आरोपी हजारीबाग जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र का निवासी है।बताते चले कि मयूरहंड थाना क्षेत्र के पंदनी गांव में संचालित सीएसपी के संचालक नगीना सिंह से लूटपाट की गई। तीन लुटेरे एक बाइक पर सवार होकर आए थे।

एसपी राकेश रंजन ने कशिश न्यूज से बातचीत में कहा कि तीनों अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है सभी से पूछताछ की जा रही है।

चतरा से अजीत कुमार सिन्हा की रिपोर्ट