बिहारी प्रतिनिधिमंडल ने जातीय गणऩा के मुद्दे पर पीएम के समक्ष रखी अपनी बात.
प्रतिनिधिमंडल को पीएम से साकारात्मक फैसले की उम्मीद
मुलाकात के बाद सीएम ने क्या कहा..
पीएम से मुलाकात के बाद सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्रीजी ने प्रतिनिधिमंडल के सभी सदस्यों की बात गंभीरतापूर्वक सुनी है।उन्हौने जातीय गणऩा की मांग को नकारा नहीं हैं।इसलिए उन्हें उम्मीद है कि पीएम इस मुद्दे पर साकारात्मक निर्णय लेगें।
मीडिया के सवाल के जवाब देते हुए सीएम ने कहा कि जातीय गणना को लेकर 2019 और 2020 में बिहार विधानसभा से सर्वसम्मति से जातीय गणऩा कराये जाने का प्रस्ताव पारित किया था।एक सवाल के जवाब में केन्द्रीय गृहराज्यमंत्री नित्यानंद राय ने ससंद में जातीय गणऩा कराये जाने के प्रस्ताव से इंकार किया था,जिसके बाद इस मुद्दे पर राजनीतिक सरगर्मी बढी है।।नेता प्रतिपक्ष के साथ हुई मुलाकात में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल बनाकर पीएम से मिलने पर विचार हुआ था।
इस विचार के बाद उन्हौने पीएम से मिलने का समय पत्र भेजकर मांगा था।उनके द्वारा दिये गये समय के अऩुरूप बिहार के 10 दलों के नेताओं के साथ उऩ्हौने पीएम से मुलाकात की।सभी सदस्यो ने अपने-अपने तरीके से जातीय गणऩा कराये जाने की जरूरत और इससे होने वाले फाइदों के बारें में अपना पक्ष रखा है।उनलोगों ने इस मुद्दे पर निर्णय लेने का आग्रह्र पीएम से किया है।इस गणऩा के बाद SC,ST,OBC,EBC के साथ ही समान्य जातियों की संख्या एवं उनकी वर्तमान स्थिति के बारे में सही जानकारी मिल सकेगी।उसके बाद सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़ने वाले लोगों के लिए कल्याणकारी योजनायें बनायी जा सकेगी।
राष्ट्रहित में जातीय गणना जरूरी-तेजस्वी
वहीं नीतीश कुमार के साथ पीएम से मुलाकात करने वाले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि जातीय गणना कराना राष्ट्रहित में हैं।इसलिए बिहार के पक्ष-विपक्ष के 10 राजनीतिक दल के प्रतिनिधि सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में प्रधानमंत्रीजी से मुलाकात की है।पीएम ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना है और अब उनके साकारात्मक फैसले का इंतजार देशवासियों को है।जातीय जनगणऩा के पक्ष-विपक्ष में दिये जा तर्क की चर्चा करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि जगणगना में पेड़-पौधे और जानवर की गिनती हो सकती है तो मनुष्य की जाति की गिनती करने में क्या दिक्कत है।
एससी एसटी की गणना तो पहले से होती रही है और इससे देश में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई है तो सभा जातियों की गणऩा करने में क्या परेशानी होगी।जातीय गणना के डाटा के जारी होने पर समाज में पैदा होने वाले उन्माद की आशंका को निराधार बताते हुए तेजस्वी ने कहा कि धार्मिक आधार पर लोगों को गणऩा की जाती रही है।इसका आंकड़ा जारी होने पर देश में अभी तक किसी तरह के तनाव की बात सामने नहीं आयी है।इसलिए जातीय आंकड़ा जारी होने पर तनाव की आशंका बेमानी है।
जीतनराम मांझी ने क्या कहा..
वहीं इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने कहा कि देशहित में बिहार के राजनीतिक दल पहले भी एक मंच पर आते रहें हैं। जातीय गणऩा का मुद्दा भी देशहित से जुड़ा हुआ है।इसलिए उनलोगों ने एक प्रतिनिधिमंडलके रूप में पीएम से मुलाकात कर अपनी बात रखी है और उन्हें उम्मीद है कि पीएम इस मुद्दे पर साकारात्मक निर्णय लेगें।
सीएम के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
पीएम से मुलाकात में नीतीश कुमार समेत कुल 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल था।।इसमें सीएम नीतीश कुमार के साथ ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, JDU की तरफ से शिक्षा मंत्री विजय चौधरी,BJP की तरफ से खनन मंत्री जनक चमार,पूर्व CM सह HUM पार्टी के नेता जीतनराम मांझी,VIP पार्टी से मंत्री मुकेश सहनी,CONGRESS से विधायक दल के नेता अजीत शर्मा,CPIML की तरफ से महबूब आलम, CPI की तरफ से सूर्यकांत पासवान, CPM की तरफ से अजय कुमार और AIMIM से अख्तरूल इमाम शामिल थे।
अरूण चौरसिया,कशिश न्यूज

