JHARKHAND NEWS : भारत में 2025 जूनियर विश्व कप हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन

Edited By:  |
2025 JUNIOR HOCKEY CHAMPIONSHIP IN INDIA IN DECEMBER 2025 JUNIOR HOCKEY CHAMPIONSHIP IN INDIA IN DECEMBER

दिसंबर 2025 में भारत में होगी जूनियर विश्व कप हॉकी प्रतियोगिता

न्यूज़ डेस्क: फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल हॉकी (एफआइएच) की तरफ से 2025 दिसंबर में जूनियर विश्व कप हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन भारत में कराया जायेगा. इस प्रतियोगिता में विश्व की 24 टीमें हिस्सा लेंगी. एफआइएच के अध्यक्ष तैयब इकराम ने कहा कि हॉकी इंडिया को प्रतियोगिता का आयोजन करने की जिम्मेवारी दी गयी है. एफआइएच की तरफ से विश्व कप हॉकी का आयोजन ओमान में इस साल आयोजित किया गया था. हॉकी इंडिया की तरफ से विश्व कप हॉकी की मेजबानी का जिम्मा महत्वपूर्ण तरीके से उठाया जायेगा.

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की ने एफआइएच के अध्यक्ष को धन्यवाद देते हुए कहा कि भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर का टूर्नामेंट मिलना गौरव की बात है. उन्होंने कहा कि युवा हॉकी खिलाड़ियों को इस प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा. वहीं हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने कहा कि एक बार फिर भारत को नयी प्रतियोगिता के आयोजन की जवाबदेही सौंपी गयी है. उन्होंने कहा कि इससे हॉकी नयी उंचाईयों को छूने में कामयाब होगा. पिछला जूनियर विश्व कप