दोपहर 3बजे से प्रोजेक्ट भवन में शुरू होगी बैठक,मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे अध्यक्षता;राज्यहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर हो सकता है फैसला
रांची: झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आगामी 18 नवंबर को कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक दोपहर 3 बजे से राजधानी रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन में शुरू होगी। इस बैठक में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों की ओर से तैयार किए गए कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक के दौरान इन प्रस्तावों पर कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है।
कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर होगी चर्चा
कैबिनेट बैठक को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। माना जा रहा है कि बैठक में विकास योजनाओं, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक फैसलों और राज्यहित से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा।
हालांकि, बैठक के एजेंडे और प्रस्तावों की विस्तृत जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। कैबिनेट की बैठक के बाद लिए गए फैसलों की आधिकारिक जानकारी जारी की जाएगी।
बैठक पर रहेगी सबकी नजर
18 नवंबर को होने वाली इस कैबिनेट बैठक पर राज्य के सरकारी कर्मचारियों, युवाओं और आम लोगों की नजर रहेगी। अब देखना होगा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में किन-किन प्रस्तावों को मंजूरी मिलती है।
रांची से संदीप यादव की रिपोर्ट

