झारखण्ड के लोहरदगा, खूंटी, सिंहभूम और पलामू संसदीय क्षेत्र में सोमवार को वोटिंग होगी. रांची से लोहरदगा संसदीय क्षेत्र के तमाड़ और मांडर विधानसभा क्षेत्र में पोलिंग पार्टियों को रविवार को रवाना किया जा रहा है .

लोहरदगा जिले के सुदूरवर्ती नक्सल प्रभावित मतदान केंद्रों के लिए शनिवार को मतदान कर्मी हेलीकाप्टर से गए. लोहरदगा के बीएस कालेज स्टेडियम में बीएसएफ के हेलीकाप्टर से मतदान कर्मियों को मतदान केंद्र में भेजा गया. लोहरदगा जिले के सुदूरवर्ती नक्सल प्रभावित क्षेत्र में स्थित मतदान केंद्र के लिए सात मतदान कर्मियों को उनके मतदान केंद्र के लिए हेलीकाप्टर से भेजा गया. लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र में आगामी 13 मई को मतदान होना है. मतदान कर्मी सीधे अपने मतदान केंद्र में पहुंचेंगे और वहीं पर मतदान के दिन वोटिंग कररते हुए मतदान की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगे.

जिन मतदान कर्मियों को शनिवार को उनके मतदान केंद्र के लिए भेजा गया है, वह अगले 13 मई तक मतदान खत्म होने तक अपने मतदान केंद्र में ही रहेंगे. शांतिपुर्ण मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं. लोहरदगा जिला के बंगला पाट में स्थित बूथ संख्या 21 और 22, साथ ही बोंडोबार के बूथ संख्या 12 के लिए मतदान कर्मियों को भेजा गया है.