एक्शन फोर्स के बैनर तले लोगों ने रणधीर वर्मा चौक पर काला बिल्ला लगाकर किया विरोध प्रदर्शन
धनबाद : कोयलांचल के लोगों ने एक्शन फोर्स के बैनर तले रणधीर वर्मा चौक पर काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया. एक्शन फोर्स के चेयरमैन एम के आजाद ने मीडिया को बताया कि देवघर में माननीय प्रधानमंत्री जी के आगमन का स्वागत करते हुए मांग किया जाता है कि झारखंड के आर्थिक राजधानी धनबाद के कोयलांचल में भी एक एयरपोर्ट एवं एम्स दिया जाए. उन्होंने कहा कि धनबाद के सांसद के निष्क्रियता के कारण धनबाद के हिस्से के एयरपोर्ट एवं एम्स के अलावा एसबीआई की जनरल ऑफिस सहित कई योजना धनबाद जिले से अन्यत्र चले गए.एक्शन फोर्स के चेयरमैन एम के आजाद ने कहा कि दुख इस बात की होती है कि वर्षों से धनबाद के जनता की मांग पर एयरपोर्ट एवं एम्स सरकार के द्वारा धनबाद को दिया भी गया था परंतु धनबाद के सांसद के द्वारा इस पर गंभीर रुप से तत्परता नहीं दिखाया गया. इनकी उदासीनता के कारण विकास के कई योजना धरातल पर उतरने से वंचित रह गया. धनबाद की जनता के द्वारा माननीय सांसद को काफी स्नेह और प्यार जनता ने इस उम्मीद से दिया था कि धनबाद के समुचित विकास संभव होगा. अब जनता के सब्र का बांध टूट चुकी है अब धनबाद की जनता धनबाद सांसद महोदय से निराश हो चुकी है और मांग करते हैं कि धनबाद में एयरपोर्ट और एम्स जैसे सुविधा दी जाए.
