
बुधवार, 30 सितंबर 2026
Liveखगड़िया : जिले के परबत्ता इलाके में बाढ़ के पानी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई. घटना से इलाके में सनसनी है. घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे. सूचना मिलते ही स्थानीय गोपाखोरों ने पानी में उतरकर दोनों का शव बाहर निकाला.जानकारी के अनुसार मृतक दोनों भाई दोपहर के समय अकहा और भरसो के बीच स्थित बंध कट्टा के समीप फैले बाढ़ के पानी में नहाने गए थे. इसी दौरान एक भाई पैर फिसलने के कारण अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. दूसरा भाई उसे बचाने की कोशिश में आगे बढ़ा, लेकिन पानी का बहाव तेज और अत्यधिक गहराई होने की वजह से दोनों संतुलन खो बैठे और गहरे पानी में समा गए.घटना के समय वहां मौजूद लोगों ने जब बच्चों को डूबते देखा, तो काफी शोर मचाया. इसके बाद आसपास के तैराक और स्थानीय गोताखोर तुरंत पानी में उतरे और तलाश शुरु कर दी. कड़ी मशक्कत के बाद दोनों के बेसुध शरीरों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थी. इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों को इलाजके लिएCHC ले गए जहांडॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. वहीं एक साथ दोनों बेटों की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. पूरे तेलिया बथान गांव मेंम सन्नाटा पसरा है और पीड़ित परिवार के घर सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है. मृतकों में10साल का गोविंद कुमार और12साल का जय राम शामिल है.खगड़िया से स्वतंत्र की रिपोर्ट--
खगड़िया: बड़ी खबर बिहार के खगड़िया से है जहां भरतखण्ड सहायक थाना इलाके के भरसो गांव के बंधकट्टा में बाढ़ के पानी में दो सगे भाई डूब गए. दोनों सगे भाई अब तक लापता बताये जा रहे हैं. लापता दोनों बच्चों की तलाश जारी है. बाढ़ के पानी में नहाने के दौरान हादसा हुआ है.
खगड़िया : बड़ी खबर खगड़िया से है जहां पिछले 12 घंटे के अंदर जिले के दो अलग अलग थाना इलाके में गोली मारकर दो युवकों की हत्या कर दी गई. इस हत्याकांड से इलाके में सनसनी मच गई है. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है.पहली घटना बीते बुधवार की रात पसराहा थाना इलाके के महद्दीपुर में हुई. यहां अज्ञात बदमाशों ने 22 साल के प्रेम कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी. आधे दर्जन बदमाशों ने घटना को तब अंजाम दिया जब वह घर लौट रहा था. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.वहीं दूसरी घटना बेलदौर थाना इलाके के सकरोहर गांव में बीती रात हुई जहां 23 साल के ज्योतिष कुमार की सोए अवस्था में गोली मारकर हत्या कर दी गई. बताया जाता है कि ज्योतिष अपने घर के छत पर सोया था. इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उसे सिर में गोली मारकर चलते बना. हालांकि गोगरी SDPO चंदन कुमार ठाकुर ने कहा प्रेम कुमार हत्याकांड -दोस्तों के बीच हुए विवाद के कारण हुई है. मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है. वहीं ज्योतिष हत्याकांड का पुलिस जांच कर रही है. दोनों मामले में संलिप्त आरोपी जल्द गिरफ्तार होंगे.
खगड़िया: बड़ी खबरबिहार के खगड़िया से है जहां जिले के भरतखण्ड सहायक थाना इलाके के खजरैठा गांव में बीते गुरुवार की रात रूपए के लेन-देन को लेकर हुई विवाद में दो चचेरे चाचा और भतीजा की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर 3 आरोपियों को पकड़ा और जांच में जुट गई.बताया जा रहा है कि बदमाशों ने करीब20साल के आनंद कुमार और22साल के गौरव कुमार पर चाकू से जानलेवा हमला किया. इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गया. बाद में इलाज के लिए दोनों को परबत्ताCHCलाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया. लेकिन बेगूसराय जाने के दौरान रास्ते में दोनों ने दम तोड़ दिया. हालांकि पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक परिवार के तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.इधर परिजनों की मानें तो रूपए के लेन देन को लेकर गांव के पंकज चौधरी से विवाद चल रहा था. इसको लेकर गुरुवार की सुबह दोनों में बकझक भी हुई थी. बाद में पंकज चौधरी अपने पुत्र और पत्नी के साथ मिलकर आनंद कुमार और गौरव कुमार पर चाकू से हमला कर दिया. हालांकि पुलिस ने आरोपी पंकज चौधरी, उसकी पत्नी और उसके बेटे सुमेश चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है.
खगड़िया: बिहार के बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी की हुई करारी हार परCPIके राष्ट्रीय सचिव अमरजीत कौर ने तंज कसा है. उन्होंने मंगलवार को खगड़िया में कहा कि बीजेपी की उल्टी गिनती शुरू हो गई है.26साल बाद बीजेपी को बांकीपुर सीट से हार का मुंह देखना पड़ा है. जिस युवाओं को कॉकरोच कहा गया,उसने भी बीजेपी को बिहार और मध्यप्रदेश के उपचुनाव में शिकस्त दिलाया.अमरजीत कौर ने कहा कि पेपर लिक के मुद्दे पर जहां-जहां छात्र प्रदर्शन करेंगे. वहां हमलोग साथ देंगे. चाहे झारखंड ही क्यों न हो. शिक्षा में सुधार होनी चाहिए. पेपर लिक बंद होनी चाहिए.
खगड़िया: भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. मनरेगा PO और लेखपाल को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.45 हजार घूस लेते अपने कार्यालय से पकड़े गए हैं.वेंडर को पेमेंट कराने के नाम पर रिश्वत मांगी थी. मामलाखगड़िया के अलौली प्रखंड का है.मनरेगा PO और लेखपाल को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है. निगरानी विभाग नेमनरेगा PO रमन जी भाई और लेखापाल शाहिद अकरम को 45 हजार घूस लेते दबोचा है.दोनों एक वेंडर को पेमेंट कराने के नाम पर रिश्वत की मांग की थी. लिहाजा परिवादी विपिन कुमार पटना निगरानी अन्वेषण ब्यूरो कार्यालय में शिकायत दर्ज की थी. जिसके सत्यापन के बाद निगरानी की टीम ने आज अलौली प्रखंड कार्यालय में रेड मारा,जहां से मनरेगा PO और लेखापाल को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया.
खगड़िया: बड़ी खबर बिहार के खगड़िया से है जहां सिपाही भर्ती प्रतियोगिता परीक्षा में सॉल्वर गैंग का अवैध तरीके से परीक्षा दिलाने का प्रयास नाकाम हो गया. खगड़िया की DIU और साइबर थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए केंद्राधीक्षक समेत 15 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. कार्रवाई के दौरान मौके से 7 ब्लैंक चेक, एक एटीएम, 8 एडमिड कार्ड, शैक्षणिक कागजात, दो चार पहिया वाहन आदि जब्त किया गया है.मामले में जिले के एसपी भानू प्रताप सिंह ने बताया कि कुछ लड़कों से 5 से 6 लाख रुपये लेकर फर्जी तरीके से सिपाही भर्ती प्रतियोगिता परीक्षा का एग्जाम दिलाने की योजना बनाई गई थी. लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करके सॉल्वर गैंग के मंसूबे पर पानी फेर दिया. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में शिक्षक, एक केंद्राधीक्षक के अलावा फर्जी अभ्यर्थी भी शामिल हैं.बता दें कि सिपाही भर्ती परीक्षा रविवार को विभिन्न केंद्रों पर हुई थी.
खगड़िया : बड़ी खबर खगड़िया से है जहां परबत्ता थाना इलाके के कबेला गांव में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से नवोदय के एक छात्र की मौत हो गई. वहीं दूसरा छात्र बाल बाल बचा. घटना से इलाके में सनसनी है.बताया जा रहा है कि खगड़िया के परबत्ता थाना इलाके के कबेला गांव में शुक्रवार को घटना तब हुई जब दोनों भाई अपने भैंस को पानी से भरे गड्ढे से निकाल रहा था. इसी दौरान बड़ा भाई दिव्यांश कुमार डूब रहा था जिसे बचाने छोटा भाई उत्कर्ष कुमार आ गया. लेकिन इसी दौरान 12 साल का उत्कर्ष ही डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई. वहीं 14 साल का बड़ा भाई दिव्यांश कुमार सुरक्षित निकल गया. वहीं उत्कर्ष कुमार का शव ग्रामीणों के मदद से निकाल लिया गया. घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है. मृतक के परिजन की मानें तो दोनों भाई नवोदय का छात्र है. दोनों भाई गर्मी छुट्टी में अपने गांव आया था.
खगड़िया: भाजपा नेता सह बिहार विधान परिषद सदस्य अनामिका सिंह पटेल नेजन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर पर हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि प्रशांत किशोर बरसाती मेढक हैं. वो सिर्फ चुनाव के दौरान फुदकते और लंबे चौड़े वादे करते हैं.अनामिका सिंह पटेल ने कहा बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में उनके पार्टी के अधिकांश प्रत्याशी का जमानत जब्त हो गया. अब वो बांकीपुर से उपचुनाव जीतने का ख्वाब देख रहे हैं जो संभव नहीं है. उन्होंने कहा कि लव कुश समाज को एकजुट करने के लिए आगामी27जून को लव कुश एकता सम्मेलन का आयोजन होगा. इसमें पूरे बिहार के लव कुश समाज के लोग शामिल होंगे.
खगड़िया: बड़ी खबर बिहार केखगड़िया से है जहां जिले के दो अलग अलग थाना क्षेत्रों में गुरुवार सुबह बारिश के दौरान बज्रपात की चपेट में आने से पिता, पुत्र समेत कुल 5 लोगों की मौत हो गई. वहीं 3 लोग झुलस गये. घटना के बाद तीनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. बताया जा रहा है कि यह घटना खेतों में मकई फसल की कटाई और ट्रैक्टर से ढुलाई के दौरान हुई है. पहली घटना जिले के पोरा सहायक थाना इलाके के कन्हौली में हुई जहां कुछ लोग खेतों में सुबह में मकई फसल की कटाई करा रहा था. इसी दौरान तेज बारिश होने लगी. बारिश से बचने के लिए चार लोग पास के एक वृक्ष के पास आ गए. इसी दौरान चारों वज्रपात की चपेट में आ गए. इसमें 25 साल के आशुतोष यादव और उनके 7 साल के एक बेटे और विद्यानंद यादव की मौके पर मौत हो गई. जबकि दीपक यादव घायल है.वहीं दूसरी घटना जिले के बेलदौर थाना इलाके के नारदपुर में हुई. वहां खेत में मक्का फसल को ट्रैक्टर पर लोड करने के दौरान मणिलाल महतो की वज्रपात की चपेट में आने से उसकी मौके पर मौत हो गई. तीसरी घटना भी बेलदौर थाना इलाके के लवघड़ियां गांव में हुई जहां वज्रपात की चपेट में एक परिवार के तीन लोग आ गए. इसमें 35 साल के जवाहर शर्मा की मौके पर मौत हो गई जबकि मृतक की पत्नी समेत दो महिला झुलसकर घायल हो गई. इधर घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया. परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है.
खगड़िया : बड़ी खबर बिहार के खगड़िया से है जहां के चौथम थाना इलाके के बीपी मंडल सेतु के पास गुरुवार को अनियंत्रित हाइवा ने बाइकसवार दो युवकों को रौंद दिया. हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के विरोध में परिजनों ने NH- 107 को जाम कर दिया है. वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है. घटना तब हुई जब दोनों युवक बाइक पर सवार होकर बेलदौर से सोनवर्षा घाट जा रहा था. इसी दौरान हाइवा ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को कुचल दिया जिससे मौके पर ही दोनों युवकों की मौत हो गई. मरने वालों में 22 साल के मोहम्मद अरबाज और 24 साल के मोहम्मद असाव शामिल है. इधर घटना के विरोध में परिजनों ने घटना स्थल के पास NH- 107 को जाम कर दिया है जिससे महेशखूंट - सहरसा सड़क मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया है. परिजन मुआवजे की मांग कर रहे हैं और हाइवा के चालक को गिरफ्तार करने की भी मांग कर रहे हैं. हालांकि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे ट्रैफिक डीएसपी त्रिलोकी नाथ मिश्रा ने परिजनों को समझा बुझा रहे हैं. ट्रैफिक DSP ने कहा कि बाइक और हाईवा तेज स्पीड में होने के कारण घटना हुई है.
खगड़िया:बड़ी खबरबिहार के खगड़िया से है जहां चौथम थाना क्षेत्र के करुवामोड़ में रविवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने एक ही परिवार के पांच लोगों पर तेजधार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. हमले में महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि 4 लोग घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में लगी हुई है.बताया जा रहा है कि चौथम थाना इलाके के करुवामोड़ के पास रविवार देर रात 6 की संख्या में आये बदमाशों ने पहले घर का गेट खुलवाया, फिर धारदार हथियार से हमला करना शुरू कर दिया. घटना में महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई. वहीं परिवार के 4 अन्य लोग घायल बताये जा रहे हैं. घायलों में मृतका के पिता, मां और उसके दो बच्चे शामिल हैं. घायलों में जयकांत पासवान और उनकी पत्नी पार्वती देवी की हालत नाजुक है. लिहाजा दोनों को हायर सेंटर भेज दिया गया है. हालांकि घटना स्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है. सदर SDPO मुकुल कुमार रंजन ने बताया कि घटना के वजहों का खुलासा अभी नहीं हो पा रहा है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
खगड़िया: बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने जनसुराज प्रमुख प्रशांत किशोर पर कड़ा प्रहार किया है. शांत किशोर के उस बयान पर करारा जवाब दिए, जिसमें पीके ने बिहार में होने वाले उप चुनाव में NDA को हराने का दावा किए थे. उन्होंने कहा किजो व्यक्ति जेडीयू को 25 सीट पर आउट करता था, नीतीश कुमार के फिनिश होने की दावा करते था वह खुद आउट हो गया. श्रवण कुमार ने कहा कि अबउन्हें राजनीति से संन्यास लेने के अपने कमिटमेंट को पूरा करना चाहिए. उप चुनाव का परिणाम समय बताएगा.उन्होंने आज खगड़िया में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि जो व्यक्ति जेडीयू को 25 सीट पर आउट होने और हमारे नेता को फिनिश होने का दावा करता था वह चुनाव में खुद आउट हो चुका है. जो व्यक्ति राजनीति से संन्यास लेने का जनता से कमिटमेंट किया था, उसे अपना कमिटमेंट पूरा करना चाहिए.मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि ऐसे व्यक्ति चुनाव से पहले संन्यास लेने की बात करता है और चुनाव आता है तो मैदान में आकर लोगों को नीचे दिखाता है. होने वाले उपचुनाव में कौन जीतेगा और कौन हरेगा, वह समय बताएगा. मंत्री ने कहा कि राबड़ी देवी को भवन निर्माण विभाग से सरकारी आवास खाली करने का नोटिस आया है. लिहाजा उन्हें कानून का सम्मान करना चाहिए.
खगड़िया : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के खगड़िया से है जहां मानसी थाना इलाके में तीन वाहनों के बीच भीषण टक्कर हुई. हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है. ट्रक, ऑटो और स्कॉर्पियो के बीच टक्कर होने से हादसा हुआ है. मरने वालों में महिला और बच्चे भी शामिल हैं. हादसे में कई घायल बताये जा रहे हैं. घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है.
खगड़िया : बड़ी खबर बिहार के खगड़िया से है जहां जिले के पसराहा थाना इलाके के पथबंधु पैट्रोल पंप के पास अब से कुछ देर पहले दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. अनियंत्रित ट्रक, स्कॉर्पियो और बाइक के बीच हुई भीषण टक्कर में सरकारी स्कूल की एक शिक्षिका समेत तीन व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि एक युवक घायल हुआ है. टक्कर इतना जबरदस्त हुआ है कि स्कॉर्पियो का परखच्चा उड़ गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर अग्रेतर कार्य में जुट गई है.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अनियंत्रित ट्रक ओवर टेक करने में सामने से आ रही स्कॉर्पियो में टक्कर मार दी. इसी दौरान पीछे से आ रही एक बाइक ट्रक से जा टकराई. हादसे में स्कॉर्पियो सवार सरकारी स्कूल की शिक्षिका रूबी कुमारी की इलाज के लिए अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई. वहीं बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई. हादसे में स्कॉर्पियो के ड्राइवर का इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हुई है. इस तरह से सड़क हादसे में कुल तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक युवक जख्मी हुआ है जिसका इलाज जारी है. मृतका रूबी कुमारी परबत्ता प्रखंड के खीरा डीह की रहने वाली थी.
खगड़िया : बड़ी खबर खगड़िया से है जहां पुलिस ने गुरुवार को एक बार फिर मिनीगन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है. पुलिस ने जिले के चौथम थाना क्षेत्र के गुलेरिया गांव में 2 महिला समेत 6 बदमाशों को दबोचा है. पकड़े गये अपराधियों के पास से बड़ी मात्रा में हथियार जब्त किया गया है. सदर SDPO -1 मुकुल कुमार रंजन की अगुवाई में हुई कार्रवाई में मौके से दो महिला सहित 6 बदमाशों पकड़ा गया है. इस दौरान अर्धनिर्मित 23 कट्टे, एक निर्मित देसी कट्टा, जिंदा कारतूस, तीन खोखा और हथियार बनाने के कई उपकरण जब्त हुए हैं. एसपी राकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार नुसरत खातून अपने पति मोहम्मद अहमद के साथ मिलकर अपने घर पर अवैध रूप से हथियार निर्माण कराती थी और हथियारों का तस्करी भी. गुप्त सूचना से मिले जानकारी के आधार पर मोहम्मद अहमद के घर छापेमारी की गई जहां से यह सफलता मिली. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार मोहम्मद इब्राहिम के खिलाफ पूर्व में भी सहरसा के सलखुआ और मुंगेर के पूरव सराय थाना में आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है.
खगड़िया: बड़ी खबर बिहार केखगड़िया से है जहां जिला पुलिस औरSTFकी संयुक्त कार्रवाई में अवैध रूप से संचालित एक मिनीगन फैक्ट्री का उद्भेदन हुआ है. पुलिस ने जिले के मोरकाही थाना इलाके के कोदरा गांव में कार्रवाई करते हुए मिनी गण फैक्ट्री संचालक नीतीश कुमार समेत कुल 7 लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. मौके से पांच निर्मित पिस्टल,11 मैगजीन,8 जिंदा कारतूस और हथियार बनाने के कई उपकरण जब्त किया गया है.मामले में एसपी राकेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना से मिले इनपुट पर यह कार्रवाई की गई है. गिरफ्तार बदमाशों में से अधिकांश आर्म्स एक्ट में पूर्व में जेल जा चुका है. गिरफ्तार नीतीश कुमार अपने बासा पर मिनीगन फैक्ट्री संचालित कर रहा था. नीतीश कुमार समेत कुल 7 लोगों को पकड़ा गया है.
खगड़िया:बिहार की रानीतिक गलियारों में सम्राट चौधरी के नाम पर सीएम फेस के लिए मुहर लगाए जाने के बाद से चारों तरफ जश्न का माहौल है. इसी क्रम में सम्राट चौधरी जहां से पहली बारMLAबने थे यानीपरबत्ता विधानसभा क्षेत्र मेंहोली और दीवाली एक साथ मनाई जा रही है. लोग एक दूसरे को रंग गुलाल और मिठाईयां खिलाकर जश्न मना रहे हैं.बिहार के अगले सीएम होने की अधिकारिक घोषणा के बाद से खगड़िया के परबत्ता विधानसभा क्षेत्र में जश्न का माहौल है. परबत्ता वही विधानसभा क्षेत्र है जहां से सम्राट चौधरी पहला बार वर्ष-2000के विधानसभा चुनाव मेंRJDके टिकट पर पहली बार चुनाव जीतकर विधायक बने थे.परबत्ता सीट से ही वर्ष2010के चुनाव में भी सम्राट चौधरी विधायक बने थे. परबत्ता के महाद्दीपु से सम्राट चौधरी का खास लगाव रहा है. लिहाजा ग्रामीण ढोल-नगाड़े और एक दूसरे को रंग अबीर और आतिशबाजी कर अपनी खुशियों मना रहे हैं.
खगड़िया : बिहार के खगड़िया से जदयू SC- ST प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिलीप दास सोमवार को अपने दर्जनों समर्थकों के साथ राजद में शामिल हो गए. राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने दिलीप दास और उनके सार्थकों को राजद की सदस्यता दिलाई.इस मौके पर दिलीप दास ने कहा कि महादलित समाज को राजद परिवार से जोड़कर संगठन को मजबूत करेंगे. वहीं राजद जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमारे नेता के विचारधारा से प्रभावित होकर समाज के हर तबके के लोग हमारी पार्टी से जुड़ रहे हैं.