पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने पर जोर : शेखपुरा में बोले मंत्री दीपक प्रकाश-हर महीने ग्राम पंचायतों में होंगे समस्याओं का समाधान
शेखपुरा:रविवार कोशेखपुरा पहुंचने पर पंचायती राज मंत्री एवं रालोमो नेता दीपक प्रकाश का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया है. इस मौके पर दीपक प्रकाश ने कहा है आने वाले समय में राज्य की पंचायती राज व्यवस्था को और सशक्त किया जाएगा.इसके लिए सरकार लगातार काम कर रही है.
शेखपुरा जिला के दो दिवसीय दौरे और समीक्षा कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने बताया कि पंचायत सरकार भवनों में पंचायत स्तर की सभी सरकारी सेवाओं की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि गांव के लोगों को पंचायत में सभी सरकारी सुविधा उपलब्ध हो सके. इसके लिए कर्मियों की तैनाती के लिए संबंधित एजेंसियों को बहाली की अधियाचना भेजी जा रही है.
सरकार ग्राम पंचायतों के माध्यम से ग्रामीण जीवन स्तर को बेहतर करने का प्रयास कर रही है. पंचायती राज मंत्री ने पंचायत विकास दिवस की परिकल्पना की सराहना करते हुए कहा कि हर महीने ग्राम पंचायतों में ऐसे आयोजन होंगे,जिसमें पंचायत के लोगों की समस्याओं का समाधान पंचायत में ही किया जाएगा.
पंचायती राज मंत्रीने कहा कि यह प्रयास ग्राम पंचायतों की जड़ों को मजबूत करने का कम करेगा. उन्होंने आम ग्रामीणों से पंचायतों में चल रही योजनाओं पर नजर रखने और उसकी निगरानी करने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि जिला परिषदों की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है और बेकार पड़ी जिला परिषद की भूमि का व्यावसायिक उपयोग कर के जिला परिषद की आय में वृद्धि करने का प्रयास किया जा रहा है.





