निकाय चुनाव : दुमका में बीजेपी जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में निकाय चुनाव में वोट सुनिश्चित करने पर हुई रणनीति तैयार

Edited By:  |
nikay chunaw nikay chunaw

दुमका:आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी जिला अध्यक्ष रूपेश मंडल की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे. उन्होंने दुमका नगर परिषद चुनाव को भ्रष्टाचार-मुक्त, पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन का संकल्प दोहराया.

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर मजबूती, घर-घर जनसंपर्क और बीजेपी समर्थित प्रत्याशी अमिता रक्षित के पक्ष में एकजुट प्रयास का आह्वान किया. बैठक में संगठनात्मक ढांचे को सक्रिय कर हर वोट सुनिश्चित करने की रणनीति पर जोर दिया गया.

अंत में जिला अध्यक्ष रूपेश मंडल ने कहा कि बीजेपी संगठन पूरी एकजुटता के साथ चुनावी मैदान में है और नगर परिषद चुनाव में जीत के साथ दुमका में परिवर्तन की शुरुआत होगी. बैठक में चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्य और वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे.