Hindi News / खनिज परिवहन वाहनों की सघन जांच के निर्देश,डीसी बोले-अवैध खनन नहीं की जाएगी...

दुमका : खनिज परिवहन वाहनों की सघन जांच के निर्देश,डीसी बोले-अवैध खनन नहीं की जाएगी बर्दाश्त

Edited By:  |
dumka dumka

दुमका:समाहरणालय सभागार में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में खनिज परिवहन एवं अवैध खनन की रोकथाम से संबंधित बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई. उपायुक्त ने खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की नियमित एवं सघन जांच अभियान निरंतर जारी रखने कानिर्देश दिया.अवैध रूप से खनिज परिवहन करने वाले वाहनों के विरुद्ध विधि सम्मत कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया गया.

चेक पोस्ट पर विशेष निगरानी का निर्देश

डीसी ने इंटर-डिस्ट्रिक्ट एवं इंटर-स्टेट चेक पोस्ट पर विशेष निगरानी रखने और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया. जिले के कई क्षेत्रों में अवैध खनन की सूचना प्राप्त होने पर डीसी ने संबंधित पदाधिकारियों को स्थल पर जाकर जांच करने के निर्देश दिये.

अवैध खनन पर होगीसख्त कार्रवाई

अवैध खनन की पुष्टि होने पर तत्काल डोजरिंग करते हुए विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया. उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि जिले में अवैध खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सतत निगरानी के माध्यम से सख्त कार्रवाई की जाएगी. बैठक में पुलिस अधीक्षक,वन प्रमंडल पदाधिकारी,सहायक समाहर्ता,अनुमंडल पदाधिकारी,जिला खनन पदाधिकारी,जिला परिवहन पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे.