

रविवार, 13 सितंबर 2026
Liveअररिया : जिले से ओडिशा के मदरसा में मजहबी तालीम के लिए जा रहे 71 नाबालिग बच्चों का एक महीने पूर्व कटक रेलवे स्टेशन पर RPF द्वारा रेस्क्यू कराया गया था. सभी बच्चों को गुरुवार देर रात CWC अररिया लाया गया है जहाँ कानूनी प्रक्रिया के बाद सभी बच्चों को उनके गार्जियन को सुपुर्द किया जा रहा है.अररिया CWC के अध्यक्ष दीपक वर्मा ने बताया कि सभी बच्चों को मानव तस्करी के संदेह पर रेस्क्यू किया गया था. बड़ी संख्यां में बच्चे रेल से सफर कर रहे थे और गार्जियन उनके साथ नहीं थे. इसीलिए मानव तस्करी के शक में सभी को पकड़ा गया था. वहीं बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक शम्भू कुमार रजक ने बताया कि डीएम के निर्देश पर ओडिशा के CWC से संपर्क कर सभी बच्चों को कुशलता पूर्वक अररिया लाया गया है और सुरक्षित तरीके से CWC के माध्यम से बच्चों को गार्जियन के सुपुर्द किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि यह मानव तस्करी है या नहीं यह तो जाँच का विषय है लेकिन हमारा पहला मकशद था कि हमारे जिले के बच्चे सुरक्षित अररिया लौट आएं और अपने-अपने गार्जियन के सुपुर्द कर दिए जाएं. जबकि अभिभावकों का आरोप है कि हमारे बच्चों को बेवजह मदरसा जाने के दौरान काफी परेशान किया गया है.राकेश कुमार भगत की रिपोर्ट-
अररिया: फारबिसगंज नगर परिषद में कार्यरत सफाई कर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं. यह हड़ताल नगर परिषद कर्मचारी संघ के बैनर तले की जा रही है. हड़ताल के पहले दिन बड़ी संख्या में सफाईकर्मियों ने नगर परिषद के मुख्य गेट पर एकजुट हुए और जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान कर्मियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की और प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया.संघ के अध्यक्ष ने बताया कि सफाई कर्मियों की कई महत्वपूर्ण मांगें लंबे समय से लंबित हैं, लेकिन अब तक उन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है. उन्होंने कहा कि वर्षों से मासिक मानदेय पर कार्यरत दैनिक कर्मियों को अब तक कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) और स्वास्थ्य बीमा जैसी बुनियादी सुविधाओं का लाभ नहीं मिल रहा है, जो उनके अधिकारों का हिस्सा होना चाहिए.इसके अलावा, उन्होंने यह भी कहा कि माननीय उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए आदेशों को भी अब तक पूरी तरह लागू नहीं किया गया है, जिससे कर्मियों में असंतोष बढ़ता जा रहा है. संघ ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक यह हड़ताल जारी रहेगी.
अररिया:सम्राट चौधरी को नए मुख्यमंत्री बनाए जाने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है. फारबिसगंज के स्टेशन चौक पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की. लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और अबीर-गुलाल लगाकर बधाई दी.इस मौके पर बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे.इस मौके पर बीजेपी नेता दिलीप मेहता ने खुशी जताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में बिहार विकास का नया इतिहास रचेगा. सम्राट चौधरी ने हमेशा जनता की समस्याओं को प्राथमिकता दी है. उनके मुख्यमंत्री बनने से प्रदेश में सुशासन को और मजबूती मिलेगी.वहीं, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताते हुए कहा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार समेत विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से काम होगा और आम लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा. दिलीप मेहता ने कहा कि राज्य की जनता ने हमेशा विकास और स्थिरता को प्राथमिकता दी है,जिसे सम्राट चौधरी बखूबी आगे बढ़ाएंगे.उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वे सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं.
अररिया: बड़ी खबर बिहार के अररिया से है जहां फारबिसगंज थाना क्षेत्र के मार्केटिंग यार्ड गेट नंबर 2 के पास गुरुवार सुबह मामूली विवाद में सत्तू बेच रहे युवक ने ऑटो चालक को चाकू से वार कर हत्या कर दी. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मौके पर ही आरोपी युवक को भी पीट-पीट कर जान ले ली. दोनों मौतें बेहद क्रूर तरीके से हुई. घटना से पूरे इलाके में सनसनी है.जानकारी के अनुसार गुरुवारसुबह करीब10बजे मार्केटिंग यार्ड गेट नंबर2पर सत्तू बेच रहे युवक से ऑटो चालक ने कुछ कहा,जिसको लेकर दोनों के बीच तीखा विवाद हो गया. इसके बाद गुस्साए सत्तू विक्रेता ने अचानक चाकू निकालकर ऑटो चालक पर हमला बोल दिया और उसकी गर्दन से धड़ अलग कर दिया. मृतक की पहचान जोगबनी थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या21निवासी मोहम्मद मोइनुद्दीन के36वर्षीय पुत्र मो. नबी हुसैन के रूप में हुई है.इस जघन्य घटना की खबर फैलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. आक्रोशित लोगों ने सत्तू दुकानदार आरोपी को पकड़कर जमकर पीटा और उसे मौत के घाट उतार दिया. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल छा गया. गुस्साए लोगों ने सुभाष चौक के समीप सड़क जाम कर दिया और आगजनी भी की.घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पहुंचे और तुरंत स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश शुरु कर दी.अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार साहा ने बताया कि एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है, जबकि दूसरे युवक को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. वर्तमान में पूरे इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है. पुलिस बल कैंप कर स्थिति पर नजर रखे हुए है और आक्रोशित लोगों को समझाने-बुझाने में जुटा है. स्थानीय प्रशासन ने किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिया है. यह घटना फारबिसगंज मार्केटिंग यार्ड जैसे व्यस्त इलाके में छोटे-मोटे विवाद को लेकर बढ़ती हिंसा की ओर इशारा करती है. पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. आगे की जानकारी मिलते ही अपडेट किया जाएगा.अररिया से राकेश कुमार भगत की रिपोर्ट--
अररिया: बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज स्थित रेड लाइट एरिया में पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में पुलिस ने 16 महिलाओं और 13 पुरुषों को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 7 लड़कियों को रेस्क्यू किया,जिनमें कई नाबालिग भी बताई जा रही है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार,इन लड़कियों को बहला-फुसलाकर या जबरन इस धंधे में धकेला गया था. रेस्क्यू की गई सभी लड़कियों को फिलहाल सुरक्षित स्थान पर रखा गया है और उनकी काउंसलिंग कराई जा रही है.पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि इस अवैध कारोबार में कई लोग संगठित रूप से शामिल थे. प्राथमिक जांच के मुताबिक,कुछ लड़कियों को दूसरे राज्यों से लाकर यहां रखा गया था और उनसे जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था. इस मामले में मानव तस्करी के एंगल से भी जांच की जा रही है.छापेमारी के दौरान पुलिस ने कई मोबाइल फोन,नकदी और आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है. जब्त किए गए मोबाइल फोन की जांच की जा रही है,ताकि इस पूरे नेटवर्क के अन्य सदस्यों तक पहुंचा जा सके.पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई में स्थानीय थाना पुलिस के साथ-साथ विशेष टीम भी शामिल थी. पूरे ऑपरेशन को गुप्त रूप से अंजाम दिया गया,ताकि किसी भी आरोपी को भागने का मौका न मिल सके.फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस रैकेट के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं. साथ ही,इस नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की है.संजय कुमार की रिपोर्ट--
अररिया: बड़ी खबर बिहारके अररिया से है जहां ओमनगरNH327ई पर तेज रफ़्तार बुलेट सवार ने खड़ी पुलिस वैन में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे मेंSSBजवान समेत 2 व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई.बताया जा रहा है कि मृतकSSBजवान सुधीर कुशवाहा अपने मित्र विकी जायसवाल को बस स्टैंड छोड़ने जा रहा था. इसी दौरान तेज रफ़्तार बुलेट के सामने कुत्ता आ गया जिससे मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पुलिस वैन से टकरा गया जिसमें ड्राइवर समेत 4 पुलिस कर्मी भी घायल हो गए. पूरी घटना अहले सुबह ओमनगरNH327ई की है.
अररिया : यूनियन फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर अररिया के सभी राष्ट्रीयकृत और निजी बैंक के कर्मचारी हड़ताल पर हैं. हड़ताल के कारण आम उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.यूएफबीयू के आह्वान पर हुए हड़ताल को लेकर बैंककर्मियों ने अपनी मांगों के समर्थन में बैंक के बाहर प्रदर्शन किया और केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है. बैंककर्मियों ने पांच दिवसीय कार्य सप्ताह के समर्थन में हड़ताल पर हैं.प्रदर्शन कर रहे हड़ताली कर्मचारियों ने कहा है कि दो साल पहले केंद्र सरकार ने सप्ताह में पांच दिवसीय कार्य दिवस की मांग को मान लिया था, लेकिन दो साल के बाद भी अब तक इसे लागू नहीं किया गया है. इसको लेकर राष्ट्रव्यापी हड़ताल किया गया है. प्रदर्शनकारियों ने कहा है कि अगर सरकार उनकी मांगों को लागू नहीं किया तो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे.अररिया से राकेश कुमार भगत की रिपोर्ट--
अररिया : बड़ी खबरअररिया से है जहां सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. यह धमकी डिस्ट्रिक्ट जज को ईमेल के माध्यम से आया है. इसके बाद एसपी अंजनी कुमार ने कहा कोर्ट में सघन जांच चलाया जा रहा है. वहीं अररिया सिविल कोर्ट में भी सुरक्षा बढ़ाई गयी है.अररिया सिविल कोर्ट को अंजान मेल आईडी से बम से उड़ाने की धमकी दी गयी है. यह धमकी भरा मेल अररिया डिस्ट्रिक्ट जज को आया है. इस खबर के बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया और पुलिस ने सघन जाँच अभियान तेज कर दिया है.पूरे मामले में एसपी अंजनी कुमार ने बताया कि धमकी भरा ईमेल की जानकारी के बाद कोर्ट परिसर में सघन जाँच चलाया जा रहा है. बता दें कि डॉग स्क्वायड की मदत से पूरे कोर्ट परिसर की जांच की जा रही है. एसपी ने बताया कि अब तक कोई भी आपत्तिजनक वस्तु की बरामदगी नहीं हुई है. एसपी ने बताया कि हमलोग अलर्ट मोड में हैं.अररिया से राकेश कुमार भगत
अररिया : बड़ी खबर बिहार के अररिया से है जहां भरगामा थाना क्षेत्र के संथाल टोला के रहनेवाले एक व्यक्ति को अज्ञात अपराधियों ने 11 दिसंबर को सुबह में भैंस चराने के दौरान लाठी डंडे से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी थी और उसके दो भैंसों को चुरा लिया था. अररिया पुलिस ने इसका खुलासा करते हुए मामले में 4 आरोपी युवकों को पकड़ा है. वहीं टाटा पिकअप वाहन को भी जब्त कर लिया है.मामले में अररिया एसपी ने बताया कि मवेशी चोर गिरोह के सदस्यों ने भैंस चुराने के क्रम में भरगामा थाना क्षेत्र के संथाल टोला निवासी उपेंद्र हेंब्रम को मार पीटकर हत्या कर दी और भैंस की चोरी कर ली. इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फिर विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया है जिसमें सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.इस गिरोह में अन्य लोग भी शामिल है जो मवेशियों की चोरी करते हैं और उसे हाटों में बेच देते हैं. ऐसे लोगों की भी पहचान की जा रही है और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
अररिया: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अररिया में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ताबड़तोड़ चुनावी सभा कर रहे हैं. उन्होंने रानीगंज विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी अविनाश मंगलम के लिए जनता से वोट देने की अपील की.रानीगंज के लाल जी हाई स्कूल मैदान में सभा करने के बाद जोकीहाट विधानसभा से प्रत्याशी शाहनवाज आलम के लिए तेजस्वी यादव ने चुनाव प्रचार किया और जोकीहाट के सोहन्दर में चुनावी सभा को सम्बोधित किया. इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने सिकटी विधानसभा क्षेत्र से VIP प्रत्याशी हरिनारायण प्रामाणिक के लिए प्रचार किया और जनता से वोट देने की अपील भी की.नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने NDA पर जमकर हमला बोला और कहा कि हमारी सरकार बनाइये और सरकारी नौकरी पाइये. वहीं तेजस्वी यादव ने कहा कि मैंने हेलीकॉप्टर को ट्रैक्टर बना दिया है. मेरे एक हेलीकाप्टर के पीछे नरेंद्र मोदी ने 30 हेलीकाप्टर लगा दिया है. तेजस्वी यादव ने मंच से महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार बनी तो 30 हजार रुपये माई-बहन मान के तहत महिलाओं के खाते में हम डालने का काम करेंगे.
अररिया : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य के उपमुख्यमंत्री व भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र के सुखी में बुधवार को चुनावी सभा को संबोधित किया. इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस और राजद पर जमकर प्रहार किया.सम्राट चौधरी ने भाजपा के पक्ष में वोट करने और एक बार फिर से एनडीए गठबंधन की सरकार बनने की बात कही. इस मौके पर उन्होंने राजद नेता लालू रावड़ी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बिहार को बर्बाद करने में इनकी अहम भूमिका है.
अररिया : बड़ी खबर बिहार के अररिया से है जहां फारबिसगंज में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. फ्लाइंग स्क्वॉड टीम और स्टेटिक सर्विलांस टीम ने सदर रोड स्थित ज्योति होटल परिसर में छापेमारी की और मार्केट के दो व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से कुल 35 लाख 20 हजार रुपये नकद बरामद किया है.बताया जा रहा है कि प्रशासन को गुप्त सूचना मिली कि इन दुकानों के माध्यम से चुनावी कार्यों के लिए नकदी का आदान-प्रदान चल रहा था. आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण 50 हजार रुपये से अधिक नकदी रखने या ले जाने पर वैध दस्तावेज जरूरी है. सूचना मिलते ही फारबिसगंज अनुमंडल पदाधिकारी रंजीत कुमार रंजन और एसडीपीओ मुकेश कुमार साह की टीम ने मौके पर पहुंची और पूरे परिसर को घेरकर तलाशी ली. एसएसटी और एफएसटी के साथ मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की मौजूदगी में हुई छापेमारी में दो साइबर कैफे से नोटों की गड्डियां मिली. आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई ताकि कोई बाधा न आए. बरामद नकदी को सील कर दस्तावेज तैयार किए गए. यह फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र में आचार संहिता लागू होने के बाद सबसे बड़ी नकदी की बरामदगी हुई है. इसके बाद जब्त राशि आयकर विभाग को सौंप दी गई है.मामले में एसडीओ रंजीत कुमार रंजन ने कहा कि स्रोत और उपयोग की गहन जांच होगी. यदि चुनावी अनियमितता साबित हुई तो संबंधितों पर कानूनी कार्रवाई होगी. प्रशासन ने चेतावनी दी कि आचार संहिता उल्लंघन पर सख्ती जारी रहेगी.
अररिया : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर अररिया के जोकीहाट में पूर्व सांसद सरफराज आलम और नरपतगंज में जनार्दन यादव के पक्ष में जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया. सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने लोगों से जन सुराज के पक्ष में वोट देने की अपील की.इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस बार रोजगार, शिक्षा और पलायन पर अपना वोट करें और बिहार को बदलें. उन्होंने कहा कि AIMIM के ओवैसुद्दीन ओवैसी हैदराबाद देखें. सीमांचल देखने के लिए हमलोग हैं. वहीं चुनाव आयोग के द्वारा उन्हें दो जगह वोटर लिस्ट में नाम रहने पर जो नोटिस मिला है उस पर उन्होंने कहा कि बिहार में SIR चला कर यहां के लोगों का नाम काटकर डराने का प्रयास किया गया. 2019 से हमारा नाम मेरे पैत्रिक गांव कोणार में है. 2 वर्षों के लिए हम बंगाल गए थे और वहां पर मेरा नाम जुट गया. जब SIR किया गया तब मेरा नाम क्यों नहीं काटा गया. यह सब गीदड़भभकी मुझे दी जा रही है और मुझे नोटिस भेजा गया है. इससे मैं डरने वाला नहीं हूं. नोटिस से क्यों भेजे हो. मुझे गिरफ्तार कर लो. मैं बिहार में ही हूं.
अररिया: जिले के6 विधानसभा सीट के लिए कुल61 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. बता दें कि अररिया जिले में दूसरे चरण में11 नवंबर को विधानसभा चुनाव होना है. इसको लेकर गुरुवार को नाम वापसी के अंतिम दिन कुल सात प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस लिया. यह जानकारी अररिया डीएम अनिल कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर दी.अररिया जिला अधिकारी ने बताया कि6 विधानसभा क्षेत्र के लिए कुल95 प्रत्याशी ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया था . इसमें27 अभ्यर्थियों का नामांकन अस्वीकृत हुआ और सात अभ्यर्थियों ने आज अपना नामांकन वापस लिया है. अब जिले के 6 विधानसभा सीट के लिए61प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. उन्होंने बताया कि स्वच्छ एवं निष्पक्ष मतदान के लिए जिला प्रशासन की ओर से सभी तैयारी की जा रही है.अररिया से राकेश कुमार भगत की रिपोर्ट--
अररिया : बिहार विधानसभा चुनाव में अररिया के सिकटी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सह आपदा एवं प्रबंधन मंत्री विजय मंडल ने गुरुवार को डीडीसी कार्यालय में नॉमिनेशन किया. विजय मंडल ने बताया कि उन्होंने क्षेत्र में काफ़ी काम किया है जिसके लिए पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है. उन्होंने कहा कि सिकटी में मेरे सामने कोई चुनौती नहीं है.
अररिया : बिहार के चर्चित सुपर कॉप आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे अररिया विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगे. इसको लेकर पूर्व आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे ने सोमवार को अररिया अनुमंडल कार्यालय से NR कटवाया है. उन्होंने बताया कि शुक्रवार को वे नामांकन करेंगे और अररिया विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपनी भाग्य को आजमाएंगे. इस मौके पर उन्होंने कहा कि यहां की जनता से अपील करने आए है की जात-पात धर्म से ऊपर उठकर वैसे प्रत्याशियों को मतदान करें जो उनके विधानसभा क्षेत्र का विकास कर सके.
अररिया:गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को फारबिसगंज हवाई अड्डा के मैदान में पहुंचे. वहां उन्होंने आम कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. गृहमंत्री ने दस जिलों के 49 विधानसभा क्षेत्र से आए संगठन के चुनिंदा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. बैठक में उन्होंने सीमांचल के सभी सीटों पर एनडीए की जीत को लेकर टास्क दिया है.बैठक के बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा के कार्यकर्ताओं का हौसला अफजाई की है और कार्यकर्ताओं का दिल जीत लिया है. सीमांचल के सभी सीट पर एनडीए की जीत को लेकर उन्होंने मीटिंग में टास्क दिया है. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने आगामी विधानसभा चुनाव में सीमांचल के सभी सीटों को एनडीए के जीतने का दावा किया और कहा कि सीमांचल का कोई भी ऐसा सीट नहीं बचेगी जहां एनडीए इस बार जीत दर्ज नहीं कराएगी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की लहर है और सीमांचल इस बार वोट विकास और डेवलपमेंट के नाम पर करेगा. उन्होंने कहा कि जीविका दीदियों के खाते में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा सीधे खाते में दस दस हजार रूपये भेजे जाने की लहर है. महिलाएं आत्मनिर्भर बनने की राह पर है और वह स्वावलंबी बनकर फिर से एनडीए की सरकार में बिहार में बनाने को लेकर दृढ़ संकल्पित हैं.
अररिया : गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को बिहार आये हैं. पिछले आठ दिनों में वो दूसरी बार बिहार आए हैं. शुक्रवार को बेतिया और पटना में बैठक के बाद शनिवार को वे समस्तीपुर और अररिया जाएंगे. गृहमंत्री अमित शाह यहां भाजपा नेताओं के साथ संवाद करेंगे और उन्हें विधानसभा चुनाव में जीत का मंत्र देंगे.गृहमंत्री आज यानी शनिवार को मिथिला, कोसी, सीमांचल और अंग प्रदेश के70विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी की तैयारियों का जायजा लेंगे. वह समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, बेगूसराय, खगड़िया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, भागलपुर, बांका भाजपा कोर कमेटी के नेताओं के साथ बैठक करेंगे. बैठक में इन इलाकों से आने वाले मंत्री, विधायक, सांसद और वरीय पदाधिकारी शामिल होंगे.गृह मंत्री पहले समस्तीपुर के सरायगंज में बैठक करेंगे. इसके बाद अररिया के फॉरबिसगंज जाएंगे. यहां करीब पांच हजार नेताओं और कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे.अररिया से विपुल विश्वास की रिपोर्ट--
अररिया : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्णिया के शीशाबाड़ी एसएसबी मैदान में आयोजित जनसभा से 36 हजार करोड़ रूपये मूल्य की सौगात सीमांचल को दी है. पूर्णिया एयरपोर्ट को शुरुआत करने के साथ ही अररिया गलगलिया नई रेल लाइन, जोगबनी से पटना तक की लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, जोगबनी से दक्षिण भारत इरोड के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन,कटिहार सिलीगुड़ी एक्सप्रेस वाया अररिया गलगलिया नई रेल लाइन,सहरसा छेहरदा (अमृतसर) अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात दी.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने करीब 36 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाई. पूर्णिया एयरपोर्ट का नया टर्मिनल बिल्डिंग, नेशनल मखाना बोर्ड, कोसी-मेची इंट्रा-स्टेट रिवर लिंक प्रोजेक्ट सहित कई रेल परियोजनाएं शामिल रही. इसके अलावा पीएम आवास योजना के तहत 35 हजार ग्रामीण और 5 हजार 920 शहरी लाभार्थियों को घरों में गृह प्रवेश कराया गया.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण अररिया सहित फारबिसगंज और जोगबनी स्टेशन पर भी किया गया. रेलवे की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जोगबनी से जोगबनी इरोड अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन,फारबिसगंज स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. वहीं अररिया से कटिहार सिलीगुड़ी एक्सप्रेस ट्रेन का अररिया के रहमतपुर स्टेशन तक परिचालन शुरु किया गया. फारबिसगंज स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्णिया से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को रवाना किया गया. वहीं जोगबनी में आयोजित कार्यक्रम में अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को जोगबनी से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. अररिया, फारबिसगंज, जोगबनी स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में मौके पर बड़ी संख्या में रेलवे के अधिकारी समेत स्थानीय लोग और एनडीए के कार्यकर्ता मौजूद रहे.अररिया से बिपुल विश्वास की रिपोर्ट-