सलीमा टेटे समेत इन खिलाड़ियों को मिलेगा खेल पुरस्कार, जानें विजेताओं की पूरी लिस्ट
NEWS DESK : युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने गुरुवार को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार2024की घोषणा कर दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू17जनवरी2025को सुबह11बजे राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 के विजेताओं को आयोजित एक विशेष समारोह में पुरस्कार प्रदान करेंगी.समिति की सिफारिशों के आधार पर और उचित जांच के बादसरकार ने निम्नलिखित खिलाड़ियों,प्रशिक्षकों,विश्वविद्यालय और संस्थाओं को पुरस्कार प्रदान करने का निर्णय लिया है:मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार2024क्र. सं.खिलाड़ी का नामप्रतिस्‍पर्धा1.गुकेश डीशतरंज2.हरमनप्रीत सिंहहॉकी3.प्रवीण कुमारपैरा एथलेटिक्स4.मनु भाकरनिशानेबाजीखेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार2024क्र. सं.खिलाड़ी का नामप्रतिस्‍पर्धाज्योति याराजीएथलेटिक्सअन्नू रानीएथलेटिक्सनीतूमुक्केबाज़ीस्वीटीमुक्केबाज़ीवंतिका अग्रवालशतरंजसलीमा टेटेहॉकीअभिषेकहॉकीसंजयहॉकीजरमनप्रीत सिंहहॉकीसुखजीत सिंहहॉकीराकेश कुमारपैरा-तीरंदाजीप्रीति पालपैरा एथलेटिक्सजीवनजी दीप्तिपैरा एथलेटिक्सअजीत सिंहपैरा एथलेटिक्ससचिन सरजेराव खिलारीपैरा एथलेटिक्सधरमबीरपैरा एथलेटिक्सप्रणव सूरमापैरा एथलेटिक्सएच होकाटो सेमापैरा एथलेटिक्ससिमरन जीपैरा एथलेटिक्सनवदीपपैरा एथलेटिक्सनितेश कुमारपैरा-बैडमिंटनतुलसीमथी मुरुगेसनपैरा-बैडमिंटननित्या सुमति सिवानपैरा-बैडमिंटनमनीषा रामदासपैरा-बैडमिंटनकपिल परमारपैरा-जूडोमोना अग्रवालपैरा-निशानेबाजीरुबीना फ्रांसिसपैरा-निशानेबाजीस्वप्निल सुरेश कुसालेनिशानेबाजीसरबजोत सिंहनिशानेबाजीअभय सिंहस्क्वाशसाजन प्रकाशतैराकीअमनकुश्तीखेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार (आजीवन)2024क्र. सं.खिलाड़ी का नामप्रतिस्‍पर्धासुच्चा सिंहएथलेटिक्समुरलीकांत राजाराम पेटकरपैरा-तैराकीखेल और खेलों में उत्कृष्ट प्रशिक्षकों के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार2024नियमित श्रेणी:क्र. सं.कोच का नामप्रतिस्‍पर्धासुभाष राणापैरा-निशानेबाजीदीपाली देशपांडेनिशानेबाजीसंदीप सांगवानहॉकीबी. आजीवन श्रेणी:क्र. सं.कोच का नामप्रतिस्‍पर्धाएस मुरलीधरनबैडमिंटनअर्मांडो एग्नेलो कोलाकोफ़ुटबॉलराष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कारक्र. सं.*संस्था का नामफिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया(vi)मौलाना अबुल कलाम आज़ाद (एमएकेए) ट्रॉफी2024:क्र. सं. विश्वविद्यालय का नाम1:चंडीगढ़ विश्वविद्यालयसमग्र विजेता विश्वविद्यालय2:लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, (पीबी)प्रथम रनर अप विश्वविद्यालय3:गुरु नानक देव विश्वविद्यालय,अमृतसरद्वितीय रनर अप विश्वविद्यालयखेलों में उत्कृष्टता को मान्यता देने और पुरस्कृत करने के लिए हर वर्ष राष्ट्रीय खेल पुरस्कार दिए जाते हैं.'मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार'किसी खिलाड़ी द्वारा पिछले चार वर्षों की अवधि में खेल के क्षेत्र में किए गए शानदार और सर्वाधिक उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है.'खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार'पिछले चार वर्षों की अवधि में अच्छे प्रदर्शन तथा नेतृत्व,खेल कौशल और अनुशासन की भावना दिखाने के लिए दिया जाता है.अर्जुन पुरस्कार (आजीवन) उन खिलाड़ियों को सम्मानित करने और प्रोत्साहित करने के लिए दिया जाता है जिन्होंने अपने प्रदर्शन से खेलों में योगदान दिया है और सक्रिय खेल करियर से संन्यास लेने के बाद भी खेलों को बढ़ावा देने में योगदान देना जारी रखते हैं.'खेलों में उत्कृष्ट प्रशिक्षकों के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार'उन प्रशिक्षकों को दिया जाता है जो लगातार उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करते हैं तथा खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में सक्षम बनाते हैं.खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में सर्वोच्च प्रदर्शन करने वाले विश्वविद्यालय को मौलाना अबुल कलाम आज़ाद (एमएकेए) ट्रॉफी दी जाती है.इनके लिए आवेदन ऑनलाइन आमंत्रित किए गए थे और खिलाड़ियों/प्रशिक्षकों/संस्थाओं को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्वयं आवेदन करने की अनुमति दी गई थी. इस वर्ष इन पुरस्कारों के लिए बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए,जिन पर भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) वी. रामसुब्रमण्यम की अध्यक्षता वाली चयन समिति द्वारा विचार किया गया और इसमें प्रख्यात खिलाड़ी,खेल पत्रकारिता में अनुभव रखने वाले गणमान्‍य व्यक्ति और खेल प्रशासक शामिल थे.सीनियर रिपोर्टर संतोष कुमार की रिपोर्ट---
