Delhi Election Results 2025 Live Updates : दिल्ली के दंगल में बीजेपी ने बाजी मार ली है। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी का कमल खिल गया है। वहीं, आम आदमी पार्टी का झाड़ू साफ हो गयी है लिहाजा अब 27 सालों पर दिल्ली में बीजेपी का राजपाट होगा।

यहां देखें LIVE UPDATES :

आतिशी जीतीं

कालकाजी सीट से आम आदमी पार्टी की आतिशी ने बीजेपी के रमेश बिधूड़ी को हरा दिया है। सत्येन्द्र जैन भी हारे। राजेन्द्र नगर से 'आप' के दुर्गेश पाठक भी चुनाव हार गये हैं।

केजरीवाल हारे

नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल 3182 वोट से हार गये हैं। बीजेपी के प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल को हराया। फिलहाल इस जीत के बाद प्रवेश वर्मा केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह उनके आवास पर मुलाकात कर रहे हैं। सियासी पंडितों की माने तो प्रवेश वर्मा दिल्ली के नये मुख्यमंत्री भी हो सकते हैं।

करावल नगर से भाजपा प्रत्याशी कपिल मिश्रा चुनाव जीते, राजौरी गार्डन से भाजपा प्रत्याशी मनजिंदर सिंह सिरसा चुनाव जीते। दिल्ली में आम आदमी पार्टी के कई बड़े नेताओं की हार हो गयी है।

मनीष सिसोदिया हारे

जंगपुरा विधानसभा सीट से मनीष सिसोदिया 600 वोट से चुनाव हारे, बीजेपी के तरविंदर मारवाह ने मनीष सिसोदिया को पटखनी दी है।

Delhi Election Results : कस्तूरबा नगर में बीजेपी के नीरज बसोया जीते

फिलहाल दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी 48 सीटों पर आगे है, वहीं 'आप' 22 सीटों पर आगे चल रही है।

नई दिल्ली सीट पर 8वें राउंड में केजरीवाल पीछे

नई दिल्ली इलेक्शन रिजल्ट के लिए 8वें राउंड के वोटों की गिनती के बाद भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा 430 वोट से आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया अरविंद केजरीवाल दूसरे नंबर चले गए हैं। यहां कुल 13 राउंड की मतगणना होगी।

अरविंद केजरीवाल (AAP) :16473

प्रवेश वर्मा (BJP) :16903

संदीप दीक्षित (Congress) : 2812

 दिल्ली में 'कमल' ने कर दिया कमाल, केजरीवाल की पार्टी 'आप' के छूटे पसीने, केजरीवाल और सिसोदिया हारे

ललन सिंह का अरविंद केजरीवाल पर तीखा प्रहार

इधर, दिल्ली चुनाव के रिजल्ट पर बयान देते हुए केन्द्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल सिर्फ बात और माल बना रहे थे। दिल्ली के विकास से कोई मतलब नहीं था। केंद्र सरकार से सिर्फ झगड़ा कर विकास को बाधित कर रहे थे। जनता पीने के पानी के लिए तरस रही थी।

घोंडा विधानसभा सीट पर BJP को बढ़त

घोंडा विधानसभा सीट पर सातवें राउंड की मतगणना के बाद बीजेपी उम्मीदवार अजय महावर ने 17299 वोट की भारी बढ़त बना ली है। यहां कुल 15 राउंड की मतगणना होगी।

भाजपा के अजय महावर: 42130

आप के गौरव शर्मा:24831

कांग्रेस के भीष्म शर्मा :2285

दिल्ली में 'कमल' ने कर दिया कमाल

दिल्ली इलेक्शन रिजल्ट के लिए अब सभी 70 सीटों के रुझान आ गए हैं। फिलहाल भारतीय जनता पार्टी 46 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं अरविंद केजरीवाल की पार्टी 'आप' 24 सीटों पर सिमटी दिख रही है। आपको बता दें कि बहुमत के लिए 36 सीटों पर जीत जरूरी है। कालकाजी से बीजेपी के रमेश बिधूड़ी 2800 वोटों से आगे हैं।

केजरीवाल हुए पीछे

दिल्ली की सबसे हॉट सीट में शुमार नई दिल्ली सीट पर बीजेपी के प्रवेश वर्मा बढ़त बनाए हुए हैं। 6 राउंड की गिनती के बाद प्रवेश 225 वोटों से आगे हैं। केजरीवाल दूसरे नंबर पर हैं। रुझानों ने AAP को निराश किया है। केजरीवाल के घर पर सन्नाटा पसरा है। राज्यसभा सांसद संजय सिंह के अलावा अब तक ना कोई नेता और ना कोई कार्यकर्ता पहुंचा।

वहीं, दिल्ली चुनाव के रुझानों में आम आदमी पार्टी के खराब प्रदर्शन पर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने कहा कि मैंने हमेशा कहा है कि एक उम्मीदवार का व्यवहार, उनके विचार शुद्ध होने चाहिए। जीवन पर कोई दाग नहीं होना चाहिए। अच्छे गुणों से मतदाताओं का विश्वास बढ़ता है। मैंने उनसे (केजरीवाल) ये सब कहा था लेकिन उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने शराब पर फोकस किया। वे सत्ताबल से खुश थे।