गढ़वा : बड़ी खबर गढ़वा से जहां सदर थाने की पुलिस ने 6 मार्च को शहर के टंडवा में हुई चाकूबाजी में युवक की हत्या और 3 लोगों के घायल होने के मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.


गिरफ्तार सभी आरोपी मृतक के परिवार के ही हैं.


इस संबंध में सदर थाना में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एसडीपीओ ने बताया कि छह मार्च को बबलू राम की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी. घटना में कुछ लोग घायल भी हुए थे. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी के आधार पर 4 लोगों को अरेस्ट किया है. दो लोग फरार बताये जा रहे हैं. हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है. गिरफ्तार लोगों ने बताया कि वे लोग सुकर का व्यवसाय करते थे.