Weather alert :बिहार में मॉनसून कमजोर हो गया है लिहाजा सूबे के कई इलाकों में कम बारिश हुई है। बारिश कम होने से लोग भीषण गर्मी से परेशान है। इस बीच मौसम विभाग ने एकबार फिर अलर्ट जारी किया है और बताया है कि बिहार के 19 जिलों में आज बारिश हो सकती है।
19 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक बिहार के मुंगेर, जमुई, सहरसा, सुपौल, दरभंगा, बांका, भागलपुर, मधुबनी, दरभंगा, खगड़िया, समस्तीपुर, कटिहार, वैशाली, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, अररिया, मधेपुरा और किशनगंज में आज बारिश होगी।
मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 19 जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। अगले दो-तीन दिनों में पटना समेत बिहार के कुछ इलाकों में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है।
29 जुलाई को यहां होगी भारी बारिश
वहीं, 29 जुलाई को पूर्वी चंपारण और 30 जुलाई को गोपालगंज, सीवान, मुजफ्फरपुर और पश्चिमी चंपारण में भारी बारिश होने की संभावना है।

