पटना : लालू प्रसाद यादव अब राजनीतिक रूप से एक्टिव हो चुके हैं। अगले साल विधान सभा का चुनाव होना है. ऐसे में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव हर दिन देर शाम राजधानी पटना की सड़कों पर घूमते हुए नजर आ जाते हैं. आज लालू प्रसाद यादव अपनी पार्टी के नेता अब्दुल दुजाना के साथ इनकम टैक्स चौराहा फल मंडी के पास नजर आए. इस दौरान लालू प्रसाद यादव आजादी की शाम हम बाजार में निकले हैं.

आधी रात को लालू प्रसाद क्यों पहुंचे इनकम टैक्स चौराहा, पढ़िये पूरी खबर

लालू प्रसाद ने कहा कि दुकानदार आशा करते हैं कि उनका फल बिके. हमने उनका फल खरीद लिया. साथ ही लालू प्रसाद ने बताया कि ये फल मंडी उन्होंने ही बसाया है. इनकम टैक्स चौराहे से फल मंडी को उजाड़ा जा रहा था. लेकिन लालू प्रसाद ने फल मंडी को उजड़ने नहीं दिया. साथ ही उन्होंने कहा कि इस मंडी को मेरे द्वारा बसाया गया है. इसे कभी उजड़ने नहीं दूंगा.