KASHISH NEWS DESK:-शादी से पहले वरमाला के दौरान दूल्हे ने दुलहन के साथ अजीब तरह का व्यवहार किया जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है.इस वरमाला से संबंधित वीडियो सोसल मीडिया पर वारयल हो रहा है जिसमें तरह-तरह के कमेंट्स किये जा रहे हैं और दूल्हे के व्यवहार पर तीखी टिपप्णी की जा रही है.

दरअसल बिहार के सारण जिला से संबंधित एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर की गयी है जिसमें वरमाला की रस्म के दौरान दूल्हे के द्वारा दुल्हन को मिठाई खिलाने का रिवाज निभाया जा रहा था.आम तौर पर इस रिवाज के अनुसार दूल्हा मिठाई का ऑफर करता है और दुल्हन इंकार करती है,पर यहां दुल्हन द्वारा मिठाई के ऑफर को इंकार करने पर दूल्हा बुरा मान गया और गर्दन पकड़कर जबरदस्ती दुल्हन के मुंह में रसगुल्ला खिलाया .दूल्हे के इस तरह जबरदस्ती मिठाई खिलाये जाने से दुल्हन असहज हो गई.वहीं मौके पर मौजूद कई लोगों को भी बुरा लगा.

हलांकि दूल्हे के इस रवैये के बावजूद शादी की रस्मे पूरी परम्परा के साथ निभाई गयी,पर वरमाला के दौरान दूल्हे द्वारा जबरदस्ती रसगुल्ला खिलाये जाने का वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल किये जाने के बाद दूल्हा निशाने पर आ गया,.सोसल मीडिया पर कई यूजर दूल्हे का पागल,सनकी और मंदबुद्धि जैसे उपनाम से संबोधित कर रहे हैं.वहीं कई महिला यूजर ने लिखा है कि शादी से पहले ही जबह इस तरह का व्यवहार दूल्हा दवारा दिखाया जा रहा है तो शादी के बाद वह अपनी पत्नी के साथ कैसा व्यवहार करेगा.