विराट ने छोडी टेस्ट कप्तानी : ट्वीट कर दी जानकारी...वन डे की कप्तानी से हटाने से थे नाराज... BCCI ने दी शुभकामनाएं

Edited By:  |
Reported By:
VIRAT VIRAT

पटना। भारतीय क्रिकेट टीम को लेकर बडी खबर है. विराट कोहली ने टेस्ट की भी कप्तानी छोड दी है। इस बारे में उन्होंने खुद ट्वीट कर जानकारी दी है।

विराट के इस ट्वीट के बाद BCCI ने भी ट्वीट कर विराट कोहली को भविष्य की शुभकामना दी है और कहा कि उनकी कप्तानी में भारतीय टीम काफी उंचाई पर गयी।टी-20 कप्तानी छोडने पर शुरु हुआ था विवाद

विराट कोहली ने टी-20 फॉर्मेट की कप्तानी छोडने का फैसला किया था। उसके बाद से ही विवाद शुरु हो गया। दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जाने से पहले वन डे टीम की कप्तानी से उन्हें हटाकर सिर्फ टेस्ट मैचों का कप्तान रखा गया था। जबकि टी-20 और वन डे के लिए रोहित शर्मा को कप्तान बनाया गया।

वन डे की कप्तानी हटाने को लेकर BCCI ने तर्क दिया था कि आज का खेल काफी बदल गया है। BCCI के अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने कहा था कि उन्हें टी-20 की कप्तानी छोडने से मना किया गया था। लेकिन वे नहीं मानें। सौरभ गांगुली का कहना था कि टी-20 और वन-डे सफेद गेंद से खेले जाते हैं। जबकि टेस्ट मैच लाल गेंद से। इन दोनों फॉर्मेट के लिए अलग-अलग कप्तान रखना टीम के खेल को प्रभावित करेगा। हालांकि विराट कोहली ने बाद में कहा कि उन्हें टी-20 की कप्तानी छोडने से रोका नहीं गया था। इसी के बाद विवाद शुरु हुआ। विराट कोहली ने पहले खुद को वन डे टीम से अलग करने की बात कही तो रोहित शर्मा ने टेस्ट मैच सीरीज से खुद को अलग किया। यही पर विवाद बढता चला गया। ऐसे में विराट कोहली ने वन डे टीम के लिए खुद को उपलब्ध करार दिया।

इस पूरे विवाद का असर दक्षिण अफ्रीका के साथ सीरीज पर भी पडा। भारत यह सीरीज हार गयी। सीरीज हारते ही विराट ने टेस्ट टीम की कप्तानी छोडने का मन बना लिया। जाहिर है कि इस मामले पर विवाद अभी और बढेगा।


Copy