विकसित कृषि संकल्प अभियान : किसानों को जानकारी देने हेतु अभियान की हुई शुरुआत, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ हुए शामिल

Edited By:  |
Reported By:
viksit krishi sankalpa abhiyaan viksit krishi sankalpa abhiyaan

रांची : 29 मई से 12 जून तक विकसित कृषि संकल्प अभियान की शुरुआत गुरुवार को दिव्यान कृषि विज्ञान क्रेन्द्र रांची में किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि रक्षा राज्य मंत्री सह सांसद संजय सेठ शामिल हुए. इस दौरान किसानों को जानकारी देने के लिए गाड़ियों को रवाना किया गया.

इस मौके पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री का 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प है. इसी उद्देश्य से इस अभियान की शुरुआत की गई है. यह अभियान 700 से अधिक जिलों में आयोजित किया जाएगा. 20 राज्यों में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद जाएंगे और आज इसकी शुरुआत रामकृष्ण मिशन से की गई है. इससे किसान कृषि वैज्ञानिक से रूबरू होंगे.

इस अवसर पर दिव्यांग कृषि विज्ञान केंद्र रांची के स्वामी भावेशानंद ने कहा कि इस अभियान से किसानों का विकास होगा और तभी हमारे देश का विकास भी होगा. तब हमारा देश 2047 तक विकसित भारत बनेगा.