लखीसराय-बड़ी खबर लखीसराय से है जहां विक्रमशिला एक्सप्रेस को शरराती तत्वों ने फूंक दिया है।इसके बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी क् स्थिति बन गई और पुलिस ने खदेड़कर भीड़ को भगाया.दरअसल आज सुबह से ही छात्रो की भीड़ लखीसराय स्टेशन पर अग्निपथ योजना के विरोध मे प्रदर्शन कर रही थी.रेलवे ट्रेक को जाम कर विक्रमशिला एक्सप्रेस को रोके रखा था.
इस बीच शरारती तत्वों ने विक्रमशिला ट्रेन में आग लगा दी,जिसके बाद ट्रेन धू-धू कर जलने लगी.गनीमत रही कि आग लगाने से पहले ट्रेन से सभी यात्री नीचे उतर गए थे नहीं तो यात्रियों की जान भी जा सकती थी.

