रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य के विकास कार्य और विधि व्यवस्था को लेकर सभी जिलों के उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षक के साथ समीक्षा बैठक कर रहे हैं. अपने आवासीय कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हो रही समीक्षा बैठक में सभी जिलों के उपायुक्त और एसपी को मुख्यमंत्री द्वारा विकास कार्यों की गति को तेज करने और विधि व्यवस्था दुरुस्त रखने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया जा रहा है.
मुख्यमंत्री जिले में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की भी अद्यतन जानकारी ले रहे हैं. मुख्यमंत्री की इस समीक्षा बैठक में राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, डीजीपी नीरज सिन्हा समेत तमाम वरीय पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद हैं.
