PATNA:- ऐसा लगता है कि खुद को पीएम मोदी का हनुमान बताने वाले चिराग पासवान का अब NDA से मोहभंग हो रहा है और वे महागठबंधन के साथ जा सकतें हैं,हलांकि महागठबंधन में जाने को लेकर वे अभी खूली घोषणा नहीं कर रहें हैं पर उनके बातचीत के हाव-भाव से ऐसा लगता है कि अब वे नए सिरे से राजनीति की शुरूआत करने वाले हैं।

पटना से यूपी जाने के क्रम में बक्सर में मीडिया के महागठबंधन में जाने के सवाल का जवाब देते हुए चिराग पासवान ने कहा कि अभी इस तरह का कोई फैसला नहीं है यह सब चुनाव से पूर्व तय किया जाएगा.।उनके इस जवाब से स्पष्ट है कि वे नई राजनीति की शुरूआत करने वालें हैं।बक्सर पहुंचने पर लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जमकर स्वागत हुआ। स्थानीय गोलंबर पर लोजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष को फूल-मालाओं से लाद दिया गया. मौके पर पार्टी के तमाम छोटे-बड़े कार्यकर्ता मौजूद रहे ।उनके साथ लोजपा के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हुलास पांडे भी मौजूद थे.

ऐसी चर्चा है कि बिहार में होनेवाले विधान परिषद के चुनाव को लेकर चिराग पासवान महागठबंधन के साथ आ सकतें हैं और आरजेडी कुछ सीट इन्हें दे सकती हैं।