हजारीबाग : खबर है हजारीबाग की जहां बरकट्ठा प्रखंड के चेचकपी में सोमवार को दिल दहला देने वाली घटना घटी. जब घर में रखे पुआल में आग लग गई और दो बच्चे की आग में झुलसने से मौत हो गई. हालांकि स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की पूरी कोशिश की लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी.

बताया जा रहा है कि बरकट्ठा के चेचकपी में कल घर में रखे पुआल में आग लगने से 2 बच्चों की जान चली गई. 4 वर्षीय साक्षी कुमारी और 3 वर्षीय अविनाश कुमार की आग में झुलसने से मौत के गले समा गए. मुखिया प्रतिनिधि डेगलाल साव के मुताबिक घटना सोमवार को लगभग चार बजे की है. जब दोनों बच्चे पुआल में खेल रहे थे कि अचानक पुआल में आग लग गई. आग की लपेटों को देखते हुए मुखिया प्रतिनिधि व स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का भरसक प्रयास किया. परन्तु तब तक काफी देर हो चुकी थी. दोनों बच्चे दम तोड चुके थे.