वैशाली -बिहार में एक एक बार फिर से जहरीली शराब से संदिग्ध मौत की खबर आमने आई है।इस बार वैशाली जिला के तिसीऔता थाना इलाके में जहरीली शराब से तीन लोगों के मरने की खबर है।मौत की खबर मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है।
हालांकि प्रशासन अभी जहरीली शराब से मौत होने की खबर से की पुष्टि नहीं कर रही है।मिली जानकारी के अनुसार तिसीऔता थाना के महथी गांव के अरविंद सिंह, पदमौल गाँव के मनोज सिंह और ठकौरी गाँव के अर्जुन झा की एक हीं रात में मौत हुई। अचानक इस खबर से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते हीं पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।मृतक अर्जुन झा के परिजन ने पुलिस के सामने ही शराब पीने से मौत की बात कही है जबकि दो अन्य मृतक के परिजन मौत की वजह साफ तौर पर नहीं बता रहें हैं।

