वैशाली में नाबालिग से दुष्कर्म : पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी
वैशाली:बड़ी खबर वैशाली से आ रही है जहाँ नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है. घटना के बाद पीड़ित लड़की के बयान पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है. यह घटना ग़ोरौल थाना क्षेत्र के एक गांव की है.
बताया जा रहा है कि 14 वर्षीय पीड़िता 9वीं कक्षा की छात्रा है जो पढ़ने जा रही थी. तभी लड़की के जानने वाले एक व्यक्ति ने अपने एक सहयोगी के साथ मिलकर बाइक से ले गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इस बीच आरोपियों ने पीड़िता को बेहोशी की हालत में छोड़ दिया और फरार हो गए. जब स्थानीय लोगों की नजर नाबालिग पर पड़ी तब लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी जिसके बाद लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया.
वहीं इस मामले में महुआ एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि मामला 18 जुलाई का बताया जा रहा है जिसको लेकर सोमवार को पीड़िता ने ग़ोरौल थाने में आवेदन दिया है जिसके आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. एसडीपीओ ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है साथ एफएसएल की टीम भी वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान कर रही है.
वैशाली से ऋषभ कुमार की रिपोर्ट-





