Hindi News / हथियार के बल पर स्वर्ण व्यवसायी से 12 लाख के आभूषणों की लूट

वैशाली में बेखौफ बदमाशों का तांडव : हथियार के बल पर स्वर्ण व्यवसायी से 12 लाख के आभूषणों की लूट

Edited By:  |
vaishali mai bekhof badmashon ka tandav vaishali mai bekhof badmashon ka tandav

वैशाली : बड़ी खबर वैशाली से है जहां बाइकसवार तीन अपराधियों ने बेलसर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात हथियार के बल पर स्वर्ण व्यवसायियों से करीब 12 लाख रुपये मूल्य के सोना-चांदी के आभूषण लूट कर फरार हो गया. घटना से इलाके में सनसनी है.

बताया जा रहा है कि वैशाली जिले के बेलसर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात स्वर्ण व्यवसायी अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहा था. इसी दौरान पहले से घात लगाए बाइकसवार तीन अपराधियों ने उसे रोक लिया. अपराधियों ने पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी दी और देखते ही देखते सोना-चांदी के आभूषण से भरा बैग लूटकर फरार हो गया. घटना इतनी तेजी से हुई कि व्यवसायी को संभलने तक का मौका नहीं मिला. घटना की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी. इसके बाद बेलसर थाना अध्यक्ष मनीष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. घटना की गंभीरता को देखते हुए वैशाली पुलिस भी हरकत में आ गई. जिले की सीमाओं पर वाहन जांच अभियान तेज कर दिया गया. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके.

वैशाली एसपी सुशांत कुमार मिश्रा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.

वैशाली से ऋषभ कुमार की रिपोर्ट-