Motihari:-एक बड़ी खबर बिहार के मोतिहारी से है जहाँ हथियार बंद अपराधियो ने उप प्रमुख के पति को गोली मार मौत के घाट उतार दिया है ।हत्या की यह वारदात जिले के छौड़ादानो प्रखण्ड के पिपरा गांव की है.यहां के उप प्रमुख सुनीता देवी के पति रमेश यादव अपने दरवाजे पर कुछ लोगो के साथ बैठे हुए थे तभी मौके पर कुछ अपराधी पहुचे और रमेश यादव पर ताबतोड़ फायरिंग कर मौत के घाट उतार दिया..और वे आराम से निकल गए.
घटना के बाद रमेश यादव को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मॉत घोषित कर दिया.घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मची हुई है।स्थानीय लोगों ने चुनावी रंजिश में हत्या होने की बात कह रहें हैं..वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

