देवघर : चुनावी कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य देवघर पहुंचे.एयरपोर्ट पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया.इसके बाद वह सीधा बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर पहुंचे.जहां तीर्थ पुरोहित ने उनको संकल्प कराया फिर गर्भगृह में ले जाकर विशेष पूजा-अर्चना करवाई.केशव प्रसाद मौर्य के साथ जिला अध्यक्ष सचिन रवानी,देवघर विधायक नारायण दास,सारठ विधायक रणधीर सिंह सहित पार्टी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

बाबा वैद्यनाथ धाम मंदिर में पूजा-अर्चना कर बाबा से मांगा आशीर्वाद

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया है कि देश में फिर मोदी सरकार बनेगी. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के पहले दो चरणों में जनता ने पीएम मोदी के विकास कार्यों को देखते हुए मतदान किया है. अभी तक का जो फीडबैक मिला है उसमें सबसे ज्यादा सीट बीजेपी जीत रही है. बाकी बचे चरणों में भी जनता मोदी जी को देखकर ही वोट करेगी. इससे साफ जाहिर होता है कि देश में एक बार फिर मोदी सरकार बनना तय है. केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उन्होंने बाबा बैद्यनाथ से देश की खुशहाली, तरक्की, देशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की है. पूजा-अर्चना के बाद बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर से वो एयरपोर्ट पहुंचे और फिर वहां से हवाई मार्ग के जरीये गिरिडीह के लिये रवाना हो गये.

बाबा वैद्यनाथ धाम मंदिर में पूजा-अर्चना कर बाबा से मांगा आशीर्वाद

बाबा वैद्यनाथ धाम मंदिर में पूजा-अर्चना कर बाबा से मांगा आशीर्वाद