PATNA : केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार दो दिवसी य बिहार दौरे पर बुधवार यानी 18 अक्टूबर को 11 बजकर 40 मिनट पर पहुंचेंगी।


नालंदा जाएंगी केन्द्रीय मंत्री

पटना पहुंचने के बाद केन्द्रीय मंत्री सड़क मार्ग से बुधवार को ही अपराह्न 1.30 बजे दीपनगर ब्लॉक के लिए रवाना होंगी और अपराह्न 2.15 बजे वहां पहुंचेंगी, जहां एचडब्ल्यूसी में लाभार्थियों को पीएम-जेएवाई कार्ड का वितरण करेंगी। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार अपराह्न 3 बजे सड़क मार्ग से नालंदा के लिए रवाना होंगी।


नालंदा के खंडहर का भी करेंगी भ्रमण

नालंदा पहुंचने के बाद वे अपराह्न 3.30 से शाम 5.30 तक नालंदा खंडहरों का भ्रमण करेंगी । केन्द्रीय मंत्री शाम 5.30 बजे सड़क मार्ग से पटना पहुंचेंगी, जहां रात्रि विश्राम करेंगी। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार गुरुवार को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 12.30 तक एम्स पटना में समीक्षा बैठक करेंगी।

एम्स में आयोजित दीक्षांत समारोह में करेंगी शिरकत

उसके बाद अपराह्न 12.30 से 02 बजे तक एमडी, एनएचएम, बिहार के साथ समीक्षा बैठक करेंगी। केन्द्रीय मंत्री शाम 4.30 से देर शाम 07.30 तक एम्स पटना में आयोजित दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी, जिसकी अध्यक्षता भारत की राष्ट्रपति करेंगी। गुरुवार को ही केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री रात्रि 8 बजकर 55 मिनट पर सेवा विमान से मुंबई के लिए रवाना होंगी।