मुजफ्फरपुर : लोकसभा चुनाव को लेकर मुजफ्फरपुर में लगातार नेताओं का दौरा शुरू है. राजनीतिक पार्टी कोर वोटर को एकजुट करने में जुटी हुई है. इसी क्रम में आज केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जिले के औराई इलाके का दौरा किया. उस दौरान औराई विधायक रामसूरत राय मौजूद रहे हैं. आने वाले पांचवे चरण में मुजफ्फरपुर चुनाव को लेकर लोगों से राष्ट्र के हित में भारतीय जनता पार्टी को बहुमुल्य वोट करने की अपील की. इसके साथ पुर्व उप उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर जमकर हमला. उन्होंने कहा की, लोगों के बीच झुठ की खेती कर अपना रोटी सेकना चाह रहे हैं. सौ झुठा मरने के बाद तेजस्वी यादव पैदा लिया है. उन्होंने कहा की पिता उनके अपहरण का उद्योग चलाते थे. कहावत है माल महराज के मिर्जा खेले होली. 17 महिनें में 5 विभाग में एक भी नौकरी तेजस्वी यादव ने नहीं दिया. नितीश कुमार नौकरी दिए झुठ बोलकर तेजस्वी यादव क्रेडिट लेकर रहे है.