बुंडू: बुंडू थाना क्षेत्र के रेदा गांव से तीन युवकों को पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है. इनमें से दो नाबालिग हैं. बुचाडीह बारूहातु निवासी शिवा मुंडा ने 12मार्च को बुंडू हाई स्कूल के पास सरहुल मेले में हुई बाइक चोरी की शिकायत थाने में दी थी, इसी के छानबीन के दौरान तीन आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.