PATNA- लगभग 1 से 2 घंटे के बाद आखिरकार व्हाट्सएप का सर्वर ठीक हो गया है। अब लोग एक दूसरे को व्हाट्सएप पर मैसेज भेज पा रहे हैं। हालांकि अभी भी web-whatsapp सही से काम नहीं कर रहा। सर्वर ठीक होते ही लोगों ने चैन की सांस ली है। ऑफिस में काम कर रहे कई लोगों का कहना है कि व्हाट्सएप खराब होने के कारण घंटों से हम लोग परेशान थे।

WHATSAPP हुआ क्रैश।।मैसेज का आना-जाना हुआ बंद

सर्वर क्रैश करने की वजह से व्हाट्सएप काम करना बंद कर दिया है।इस वजह से मैसेज का आना-जाना बंद हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार लगभग साढे 12 बजे के बाद से क्रैश कर गया है।भारत के साथ ही कई देशों में व्हाट्सएप ठप है। बताते चलें कि दुनियाभर में करीब 48 करोड़ व्हाट्सएप के उपभोक्ता हैं।

वहीं इस संबंध में मेटा ने बयान जारी करते हुे कहा कि सर्वर की ठोक करने का लिए प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही इसे ठीक कर लिया जाएगा।