पटना: टाइम्स हायर एजुकेशन यानीTHEवर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 मेंIITपटना ने अपनी वैश्विक स्थिति बरकरार रखी है. संस्थान को 701 से 800 के ग्लोबल रैंक बैंड में स्थान मिला है.IITपटना का ओवरऑल स्कोर 42.8 रहा है.
रैंकिंग के आंकड़ों के मुताबिक ओवरऑल स्कोर मेंIITपटना नेIITगांधीनगर औरIITरोपड़ से अधिक अंक हासिल किए हैं. दोनों संस्थानों का ओवरऑल स्कोर 40.2 रहा. वहींIITइंदौर का ओवरऑल स्कोर 50.6 दर्ज किया गया है.
IITपटना के लिए रिसर्च क्वालिटी सबसे मजबूत क्षेत्र रहा. इस इंडिकेटर में संस्थान को 75.1 का स्कोर मिला है. वहीं टीचिंग के क्षेत्र में 41.7 और रिसर्च एनवायरमेंट में 27.3 अंक हासिल हुए हैं.
संस्थान के लिए खास बात यह है किTHEकी वैश्विक रैंकिंग मेंIITपटना लगातार 701-800 के रैंक बैंड में बना हुआ है. संस्थान ने इस उपलब्धि को शोध की गुणवत्ता और अकादमिक उत्कृष्टता के लिए किए जा रहे लगातार प्रयासों से जोड़ा है.
IITपटना के अनुसार वैश्विक स्तर के साथ एशिया स्तर पर भी संस्थान की पहचान मजबूत हो रही है. एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग में लगातार मिल रही मान्यता को संस्थान ने इसका प्रमाण बताया है.
IITपटना ने रैंकिंग में प्रदर्शन के लिए अपने फैकल्टी सदस्यों,शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों की मेहनत को श्रेय दिया है. संस्थान ने कहा कि अकादमिक और शोध गतिविधियों में निरंतर प्रयास जारी है.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-
