मुजफ्फरपुर: बिहार में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बीच पुलिस महकमे में उस वक्त हड़कंप मच गया,जब मुजफ्फरपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP)ने मंगलवार देर रात एक थाने का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान जो हालात सामने आए,उन्होंने विभागीय अनुशासन और कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए.SSPने सख्त रुख अपनाते हुए मिठनपुरा थाना प्रभारी से लिखित स्पष्टीकरण तलब किया है और पूछा है कि आखिर उन्हें निलंबित क्यों न किया जाए.

मुजफ्फरपुर SSP ने काम में लापरवाही को लेकर मिठनपुरा थाना प्रभारी को किया शो कॉज

दरअसल,मंगलवार की शाम सदर थाना क्षेत्र के सुस्ता इलाके में दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने एक ज्वेलरी दुकान में घुसकर लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था. इस दुस्साहसिक घटना के बाद पूरे जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर अलर्ट जारी किया गया.SSPने सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में खुद गश्त करें और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करें.

मुजफ्फरपुर SSP ने काम में लापरवाही को लेकर मिठनपुरा थाना प्रभारी को किया शो कॉज

इसी क्रम में जबSSPने देर रात अचानक मिठनपुरा थाना पहुंचकर हालात का जायजा लिया,तो थाना प्रभारी थाने के भीतर ही मौजूद मिले. सूत्रों के अनुसार,वे क्षेत्र में गश्त करने के बजाय थाने में ही बैठे हुए थे. यह दृश्य देखते हीSSPका पारा चढ़ गया. मौके पर ही उन्होंने थानाध्यक्ष को कड़ी फटकार लगाई और अनुशासनहीनता पर गहरी नाराजगी जताई.

SSPने साफ शब्दों में पूछा कि जब सभी थाना प्रभारियों को फील्ड में रहकर गश्त करने का निर्देश दिया गया था,तो वे थाने में क्यों मौजूद थे. इसके साथ ही उनसे लिखित जवाब मांगा गया है कि आखिर उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई क्यों न की जाए.

इस सख्त कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई है. सूत्रों की मानें तो अन्य थाना प्रभारियों ने भी अपनी सक्रियता बढ़ा दी है. शहर में बढ़ते अपराध के बीचSSPका यह सख्त संदेश साफ है अब लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

मुजफ्फरपुर से रविरंजन कुमार की रिपोर्ट--