PATNA:- DY.CM तेजस्वी यादव ने बिहार पुलिस को आमलोगों के साथ मित्रवत व्यवहार करने और पुलिस लाइन में जाति आधारित मेस सिस्टम को खत्म करने की अपील की है. पुलिसकर्मियों को अपने रहन –सहन पर भी ध्य़ान देने का सुझाव उन्हौने दिया है.
इसके साथ ही बिहार पुलिस को लेकर कई तरह के सुझाव ,सलाह और समस्याओं के निदान की चर्चा तेजस्वी यादव ने की है.ये बातें तेजस्वी यादव ने बिहार पुलिस एसोसिएशन के 40 वें अधिवेशन का उद्घाटन करने के बाद पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कही है.तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार और कर्मचारियों के बीच ताल-मेल बेहतर हो इसको लेकर सरकार एवं कर्मचारी समेत सभी को पहल करने की ज़रूरत है.हमारी सरकार सभी के लिए काम करती है.कर्मचारियों की डिमांड कभी ख़त्म नहीं होती है और ऐसा होना भी चाहिए ताकि समय के साथ व्यवस्था में सुधार होता रहे.
तेजस्वी ने कहा कि सरकार पुलिस को और बेहतर करने की कोशिश कर रही है.इसके लिए सीएम नीतीश कुमार बहाली के साथ ही सुविधाओं में बढोतरी कर रहे हैं.यहां उठाए गए पुलिस के तमाम मुद्दों को सरकार के मुखिया सीएम नीतीश कुमार के समक्ष चर्चा कर उसके निदान करने की कोशिश करेंगे.बिहार का स्वास्थ्य विभाग पुलिस के साथ साथ सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को सरकारी हेल्थ कार्ड देने की योजना पर विचार कर रही है.
वहीं बैठक के बाद बाहर मीडिया के सवाल पर तेजस्वी यादव ने केन्द्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा.तेजस्वी ने कहा कि मोदी सरकार ने नेहरू म्यूजियम का नाम बदल दिया है.इससे क्या फाइदा होने वाला है.उन्हौने आरोप लगाया कि दरअसल मोदी सरकार आरएसएस के एजेंडों को आगे बढ़ रही है जिसमें आमलोगों से हित से जुड़ी मुद्दों के बजाय नाम बदलने,पुरानी विरासत को खत्म करने और भावनात्मक मुद्दों पर अपनी राजनीति करत है जो देश और समाज के हित में नहीं है.
बताते चलें कि बिहार पुलिस एसोसिएशन का 40 वां अधिवेशन बीएमपी सभागार में आयोजित किया गया, जिसमे संघ के नए पदाधिकारियों का चुनाव किया गया जिसमें नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सर्टिफिकेट दिए.इस समारोह में पुलिस एसोसिएशन से जुड़े पदाधिकारियों के साथ ही एमएलसी सुनील सिंह और बड़ी संख्या मे पुलिसकर्मी मौजूद थे.
